Holi 2026: आने वाली 4 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा. होली का पर्व हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. होली वाले दिन हिंदू समुदाय के लोग एक दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां देते हैं. इस दौरान लोग गिले सिवके मिटाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं. ये त्योहार भाईचारे का प्रतीक माना जाता है. रंगों का ये त्योहार फाल्गुन की पूर्णिमा की रात होलिका दहन के साथ शुरू होता है. चलिए जानते हैं भारत के अलावा किन देशों में होली का त्योहार मनाया जाता है.

मॉरीशस
मॉरीशस की बात करें तो यहां होली को एक पब्लिक ‘हॉलीडे’ के रूम में मनाते हैं. पूरे द्वीप में पारंपरिक फाग गाने गाए जाते हैं. मॉरीशस में होलिका दहन भी होता है. 

नेपाल
भारत के उत्तर में बसे नेपाल के लोग भी धूमधाम से होली मनाते हैं. भारत के बाद नेपाल में होली को सबसे बड़े त्योहार के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. यहां होली ‘फागु पूर्णिमा’ के रूम में मनाई जाती है. नेपाल में होली के दौरान 2 दिन का जश्न होता है. पहले दिन पहाड़ी इलाकों में धूम होती है और दूसरे दिन तराई के मौदानों में होली खेली जाती है.
यह भी पढ़ें: अपनी मर्जी से टीवी नहीं देख सकते इस देश के लोग, रिमोट पर भी है सरकारी पहरा!

Add Zee News as a Preferred Source

 

इन देशों में भी होली की धूम
सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो में होली को ‘फगवा’ के नाम से जाना जाता है. ये देश दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट और कैरेबियन क्षेत्र में स्थित हैं. यहां होली पर चौताल गाने गाए जाते हैं. इसके अलावा यहां के लोग भारतीयों की तरह होलिका दहन भी करते हैं.

इन शहरों में खेली जाती है होली
यूनाइटेड किंगडम (UK) में लंदन और बर्मिंघम जैसे शहरों में इंडियन म्यूजिक, डांस और रंगों के साथ होली के इवेंट होते हैं. इतना ही नहीं, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहरों में भी रंगों के साथ होली का जश्न मनाया जाता है.
यह भी पढ़ें: गंदगी में पानी पीने को मजबूर थे स्कूली बच्चे, इन्फ्लुएंसर्स ने उठाया ये शानदार कदम

 

बांग्लादेश
भारत के पड़ोसी बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी होली का त्योहार मनाया जाता है. बांग्लादेश की बात करें तो यहां पर हिंदू समुदाय के लोग धूमधाम से होली मनाते हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के सिंध में भी लोग पारंपरिक रीति रिवाज के साथ रंग खेलते हैं. इस दौरान मंदिरों में भी कार्यक्रम होते हैं. 

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स और सामान्य जानकारी के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.