Donald Trump Security Breach: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित प्रसिद्ध मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) रिसॉर्ट में एक बार फिर सुरक्षा में सेंध लगाने का गंभीर मामला सामने आया है. रविवार तड़के एक हथियारबंद युवक ने कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से रिसॉर्ट के सुरक्षित घेरे को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की. हालांकि शख्स को सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया.

आधी रात को भारी हथियारों के साथ घुसपैठ

ये घटना फ्लोरिडा स्थित प्रसिद्ध मार-ए-लागो रिसॉर्ट रविवार रात करीब 1:30 बजे की है. सीक्रेट सर्विस के अनुसार, 20 साल के एक युवक को उस वक्त उत्तरी गेट के पास देखा गया था. युवक अंदर घुसने में सफल रहा, जब एक अन्य गाड़ी गेट से बाहर निकल रही थी. चश्मदीदों और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, उस युवक के पास एक शॉटगन और ईंधन का एक डिब्बा भी था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. 

सुरक्षाबलों की कार्रवाई

युवक के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करते ही वहां तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ के डिप्टी ने उसे तुरंत रोकने की कोशिश की. लेकिन युवक ने सरेंडर नहीं, जिसके बाद खतरा बढ़ते देख सुरक्षाबलों ने गोलियां चला दीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जांच में पता चला है कि हमलावर उत्तरी कैरोलिना का रहना वाला था और उसके परिवार ने कुछ दिन पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

घटना के समय क्या थी ट्रंप की स्थिति?

हालांकि अच्छी बात ये है कि घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप रिसॉर्ट में नहीं थे. उस वक्त वे व्हाइट हाउस में मौजूद थे. हालांकि ये ट्रंप की सुरक्षा पर पहला हमला नहीं है. इससे पहले भी जुलाई 2024 में पेंसिलवेनिया में उन पर जानलेवा हमला हुआ था और सितंबर 2024 में भी उनके गोल्फ कोर्स के पास एक राइफलमैन पकड़ा गया था. ऐसे में बार-बार हो रही इन घटनाओं ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करदिया है.