News in Brief

India vs South Africa: सुपर-8 में टीम इंडिया की पहली हार हुए 12 घंटे बीत चुके हैं लेकिन इस हार के चर्चे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. कप्तान सूर्या और मैनेजमेंट से कई सवाल हैं. इनमें से एक सवाल वाशिंगटन सुंदर का प्लेइंग-XI में होना भी है. उन्हें अक्षर पटेल के स्थान पर तरजीह दी गई जबकि अक्षर पटेल 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में बल्ले से बहुमूल्य साबित हुए थे. सुंदर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी तरह से फुस्स नजर आए. 

वाशिंगटन सुंदर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिला. उन्होंने महज 11 रन बनाए और आउट हो गए. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 2 ओवर फेंके लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ. जिसके चलते फैंस ने सवाल उठाए कि आखिर अक्षर पटेल को क्यों बाहर किया गया जो गेंद और बल्ले दोनों से कारगर साबित हो सकते थे. 

वाशिंगटन सुंदर को क्यों मिला मौका?

Add Zee News as a Preferred Source

टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को देखते हुए सुंदर को मौका मिला. भारतीय प्लेइंग-XI में ईशान किशन से लेकर अर्शदीप तक लगभग 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल हैं. अक्षर पटेल की मौजूदगी से ये आंकड़ा और भी अधिक हो जाता. जिसके चलते सुंदर को मौका दिया गया. टॉप-3 बैटर बाएं हाथ के हैं जिसमें तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा शामिल हैं.

ये भी पढे़ं.. IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद भी खिताब जीतेगा भारत, 15 साल पुराना संयोग दे रहा संकेत

अगले मैच में दिख सकते हैं अक्षर

टीम इंडिया अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी. इसके बाद वेस्टइंडीज से टक्कर होगी. दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. रन-रेट भी ध्यान में रखना होगा. इसके बाद भी टीम इंडिया का सेमीफाइनल टिकट दूसरी टीमों की हार पर निर्भर होगा.