News in Brief

T20 World Cup 2026 India vs Zimbabwe Super 8: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड की शुरुआत चौंकाने वाली रही. ग्रुप राउंड में लगातार 4 जीत के बाद उसे एक ऐसी हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली, जिसने सबके होश उड़ा दिए. भारत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (22 फरवरी) को 76 रनों से हार गया. इससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका. अब भारत करो या मरो की स्थिति में पहुंच चुका है. उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए किसी भी हाल में बाकी बचे दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी. इसके अलावा नेट रनरेट को भी बढ़ाने के लिए जोर लगाना होगा. भारत 26 तारीख को चेन्नई में जिम्बाब्वे और 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से खेलेगा.

चेन्नई के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे की टीम अगले मुकाबले में कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है. भारत को उसके खिलाफ अपने खेल को शीर्ष पर लेकर जाना होगा. जिम्बाब्वे ने इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. उसने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और 2014 की चैंपियन श्रीलंका को परास्त कर दिया. आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया और ओमान पर आसान जीत मिली. जिम्बाब्वे की टीम गजब फॉर्म में है और अब वह चेन्नई में चमत्कार करने के लिए तैयार है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है.

हम जिम्बाब्वे के 4 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो भारत के लिए खतरा बन सकते हैं… 

Add Zee News as a Preferred Source

1. अब तक NOT OUT ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट इस समय बल्लेबाजी चार्ट्स में टॉप-10 में चल रहे हैं. बेनेट ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 175 रन बनाए हैं. 3 मैचों में उनके नाम 175 रन हैं. वह अब तक एक बार भी इस टूर्नामेंट में आउट नहीं हुए हैं. उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं. वह क्रीज पर टिकते भी हैं और गेंदबाजों की कुटाई भी करते हैं.

 

fallback

 

2. खतरनाक बॉलर ब्लेसिंग मुजरबानी 

6 फीट 8 इंच के ब्लेसिंग मुजरबानी पिछले कुछ समय से लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की है. मुजरबानी ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के 3 मैचों में 9 विकेट झटके हैं. वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. मुजरबानी साउथ अफ्रीका के लुंगी एंगिडी की तरह गेंदबाजी में विविधता लाते हैं. एंगिडी ने पिछले मैच में टीम इंडिया को काफी परेशान किया है. अब मुजरबानी भी कुछ ऐसा ही करने के लिए तैयार हैं. देखना है कि भारतीय बल्लेबाज उनकी गेंदों का सामना किस तरह करते हैं.

ये भी पढ़ें: Team India के खिलाफ छक्कों की बारिश करते हैं यह 5 खिलाड़ी

3. किफायती बॉलिंग में माहिर ब्रैड इवांस

28 साल के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने मुजरबानी का बेहतरीन तरीके से साथ दिया है. उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में 8 से भी कम की इकोनॉमी रेट से बॉलिंग की है. इवांस ने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. उन्होंने 7.35 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. वह 28 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 44 विकेट झटक चुके हैं. अब भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं.

 

fallback

 

ये भी पढ़ें: समीकरण छोड़िए… सेमीफाइनल में पहुंचना है तो टीम इंडिया को करने होंगे ये 5 काम, नहीं तो हो जाएगा बंटाधार

4. टीम के नायक सिकंदर रजा

टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया है. उन्होंने ओमान के खिलाफ नाबाद 5, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 25 औ श्रीलंका के खिलाफ 45 न बनाए. तीन मैचों में वह एक विकेट ले चुके हैं. सिकंदर रजा ऐसे खिलाड़ियों में हैं जो कम समय में बड़ा इम्पैक्ट डालते हैं. इसके अलावा रणनीति बनाने में भी माहिर हैं. इससे वह भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.