विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
“ऑन्कोलॉजी (कैंसर विज्ञान) और लीशमैनियासिस के इलाज के लिए टीडीबी-डीएसटी ने स्वदेशी CAR-NK सेल थेरेपी प्लेटफॉर्म को दिया बढ़ावा”
प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2026 11:51AM by PIB Delhi
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीबीडी) ने गुरुग्राम स्थित मेसर्स ईस्ट ओसियन बायो प्राइवेट लिमिटेड को उनके प्रोजेक्ट “CAR-NK बेस्ड सेल थेरेपी डेवलपमेंट एंड क्लिनिकल ट्रायल्स फॉर डिफिकल्ट-टू-ट्रीट ट्यूमर्स एंड लीशमैनियासिस” हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस परियोजना का उद्देश्य रेजिस्टेंट सॉलिड ट्यूमर्स और नेग्लेक्टेड इन्फेक्शस रोगों को लक्षित करने वाली ऑफ-द-शेल्फ CAR-NK सेल थेरेपी के लिए भारत में पहला प्लेटफॉर्म-आधारित इकोसिस्टम स्थापित करना है। इसके माध्यम से एडवांस्ड इम्यूनोथेरेपी और बायोथैरेप्यूटिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
CAR-NK (काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर–नेचुरल किलर) सेल थेरेपी, पारंपरिक ऑटोलॉगस (मरीज की स्वयं की कोशिकाओं पर आधारित) CAR-T थेरेपी के मुकाबले एक विस्तार योग्य और संभावित रूप से सुरक्षित विकल्प के रूप में उभर रही है। ये प्लेटफॉर्म हेल्दी डोनर से एनके सेल्स को अलग करने और उन्हें विकसित करने का कार्य करते हैं, जिन्हें बाद में बीमारी-विशिष्ट लक्ष्यों के विरुद्ध सीएआर कंस्ट्रक्ट्स एक्सप्रेस करने के लिए तकनीकी रूप से तैयार किया जाता है। मरीज-विशिष्ट CAR-T थेरेपी के विपरीत, CAR-NK थेरेपी तत्काल उपलब्धता, सरल विनिर्माण लॉजिस्टिक्स और ग्राफ्ट-बनाम-होस्ट रोग (GvHD) के कम जोखिम जैसे लाभ प्रदान करती है। साथ ही, इसका सुरक्षा प्रोफाइल भी बेहतर है क्योंकि इसमें साइटोकाइन रिलीज सिंड्रोम (सीआरएस) और न्यूरोटॉक्सिसिटी की संभावना काफी कम होती है। इसके अतिरिक्त, एनके कोशिकाओं में स्वाभाविक रूप से ट्यूमर-विरोधी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को संतुलित करने वाले गुण होते हैं, जिनमें प्रतिरोधी ट्यूमर (एमएचसी-I की कमी वाले ट्यूमर) को भी लक्षित करने की विशेष क्षमता शामिल है।
परियोजना के तहत, कंपनी निम्नलिखित का विकास और कमर्शियलाइज करने का प्रस्ताव करती है:
- एंटी-PD-L1 English
