News in Brief

प्रधानमंत्री कार्यालय

azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्रीमद् सुधीन्द्र तीर्थ स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 31 MAR 2026 10:58AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज श्रीमद् सुधीन्द्र तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी के विशेष अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि श्रीमद् सुधीन्द्र तीर्थ स्वामीजी ने सेवा और अध्यात्म को समर्पित जीवन जिया, जिससे समाज पर स्थायी प्रभाव पड़ा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूज्य स्वामीजी ने अनेक संस्थानों एवं अनुसंधान केंद्रों की स्थापना की तथा वे लोगों में शिक्षा के आनंद का प्रसार करने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध थे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“वाराणसी स्थित श्री काशी मठ संस्थान के श्रीमद् सुधीन्द्र तीर्थ स्वामीजी को उनकी जन्म शताब्दी के विशेष अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म को समर्पित किया। उन्होंने अनेक संस्थानों एवं अनुसंधान केंद्रों की स्थापना की तथा लोगों में शिक्षा के आनंद का प्रसार करने के प्रति वे अत्यंत उत्साही थे। उनके उपदेश सादगी, करुणा और धर्मपरायणता पर बल देते हैं। हमारे देश में उत्पन्न भारत की संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार के लिए उनके प्रयास भी समान रूप से सराहनीय हैं।”

***

पीके/केसी/पीके

(रिलीज़ आईडी: 2247180) आगंतुक पटल : 15

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English