News in Brief

प्रधानमंत्री कार्यालय

azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

प्रविष्टि तिथि: 22 APR 2026 11:07AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीड़ितों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़े रहने की राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

श्री मोदी ने कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ उसका दृढ़ संकल्प अटूट है। उन्होंने दोहराया कि देश आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा और आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

“पिछले वर्ष इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जो इस क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।”

एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प के साथ एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

****

पीके/केसी/एसएस/एम

(रिलीज़ आईडी: 2254400) आगंतुक पटल : 16

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati