प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने जूते उद्योग में तकनीकी वस्त्रों के एकीकरण पर प्रकाश डालने वाला एक लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि: 29 APR 2026 4:27PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह का एक लेख साझा किया, जिसमें जूते उद्योग में तकनीकी वस्त्रों की भूमिका और एकीकरण पर प्रकाश डाला गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लेख में एक सरल लेकिन सशक्त समझ प्रस्तुत की गई है कि जूते उद्योग में तकनीकी वस्त्रों का उपयोग केवल उभरती हुई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह जूते उद्योग में गहराई से समाहित है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया:
“इस लेख में, केंद्रीय मंत्री श्री @girirajsinghbjp ने एक सरल लेकिन सशक्त समझ प्रस्तुत की है कि जूते उद्योग में तकनीकी वस्त्रों का उपयोग एक उभरती हुई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह उद्योग में पहले से ही समाहित है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आगे का कार्य इस एकीकरण को पहचानना, व्यवस्थित करना और इसका विस्तार करना है, ताकि जूते उद्योग को तकनीकी वस्त्रों के परितंत्र में और अधिक स्पष्ट रूप से शामिल किया जा सके।”
In this article, Union Minister Shri @girirajsinghbjp brings out a simple but powerful insight that technical textiles in footwear are not an emerging concept but are already embedded in the industry.
He emphasises that the task ahead is to recognise, organise and scale this… https://t.co/S4vpnD8INf
— PMO India (@PMOIndia) April 29, 2026
***
पीके/केसी/एके/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2256659) आगंतुक पटल : 17
