News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team) के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा  (Dhanashree Verma) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. वो अब भारत ही नहीं दुनियाभर में मशहूर हो चुकी हैं. विदेशी क्रिकेटर्स की वाइफ भी उनकी तारीफ करते नहीं थकतीं. धनश्री का स्वभाव का काफी दोस्ताना है, यही वजह है कि ज्यादातर लोग उन्हें पसंद करते हैं.

ABD की वाइफ ने की धनश्री की तारीफ

एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) की पत्नी डेनियल स्वार्ट (Danielle Swart) ने धनश्री वर्मा  (Dhanashree Verma) वर्मा की जमकर तारीफ की है. जब इंस्टाग्राम पर डेनियल से किसी फैन ने पूछा, ‘क्या आप धनश्री मैम के लिए कुछ कह सकती हैं?’ डेनियल ने इसके जवाब में लिखा, ‘वो बेस्ट है, काफी प्रभावी, खुश मिजाज, मैं उनके आसपास रहना पसंद करती हूं.
 

Dhanshree Story

यह भी पढ़ें- भारत आकर विराट कोहली के साथ छोले भटूरे खाना चाहती है ये विदेशी हसीना, RCB को करती है सपोर्ट

बेहद गहरी है धनश्री-डेनियल की दोस्ती

धनश्री वर्मा  (Dhanashree Verma) के पति युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और डेनियल स्वार्ट (Danielle Swart) के पति एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) दोनों की क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम आरसीबी (RCB) का हिस्सा हैं. यही वजह है कि धनश्री और डेनियल के बीच काफी गहरी दोस्ती है.