नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इसी बीच अर्जुन ने इंटस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का एक सेशन किया. जहां उन्होंने फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए.
अर्जुन ने बताया फेवरेट खिलाड़ी
इस सेशन के बीच एक फैन ने अर्जुन (Arjun Tendulkar) से पूछा कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है. अर्जुन ने इस सवाल का जवाब देते हुए सबको चौंका दिया. दरअसल ये नाम सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नहीं बल्कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है. बुमराह ने पिछले कुछ सालों से लगातार मुंबई इंडियंस के लिए शानदार खेल दिखाया.

20 लाख में खरीदा
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को इसी साल मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्सन में 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि अर्जुन ने आईपीएल 2021 में एक भी मैच नहीं खेला. बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते बीच में ही स्थगित कर दिया गया था.
अर्जुन को किया गया ट्रोल
दरअसल जब मुंबई इंडियंस (MI) ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अपनी टीम में 20 लाख रुपए में शामिल किया तो लोग सोशल मीडिया पर अर्जुन को जमकर ट्रोल करने लगे. लोग कहने लगे कि अर्जुन को नेपोटिज्म के चलते आईपीएल खेलने का मौका मिला.
