News in Brief

ACC Womens Asia Cup Rising Stars: भारत ने मंगलवार (17 फरवरी) को एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप ए मैच में नेपाल को हरा दिया. पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने नेपाल को परास्त करके टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की. भारत ने बैक टू बैक सफलता के बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. भारत ने ग्रुप ए में तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

तनुजा कंवर बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

टीम इंडिया चार पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर है. इसमें दो जीत और एक हार शामिल है. तनुजा कंवर को उनकी शानदार बॉलिंग परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पहले बैटिंग करते हुए नेपाल 18 ओवर में सिर्फ 78 रन पर आउट हो गया. ओपनर बिंदु रावल ने 21 गेंदों पर 11 रन रन बनाए. समझाना खड़का ने 16 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने क्रीज पर जमने के बाद अपने विकेट गंवा दिए. 

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: ​Explained: ट्रॉफी ने ठुकराया… ऑस्ट्रेलिया को लगा 140 करोड़ लोगों का ‘श्राप’, लगातार चौथे ICC टूर्नामेंट में कटी नाक

भारतीय गेंदबाजों का कहर

नेपाल की कप्तान पूजा महतो ने 14 गेंदों पर 10 रन बनाए. विकेटकीपर-बल्लेबाज रूबी पोद्दार (नौ गेंदों पर 12 रन, दो चौके), और कविता जोशी (17 गेंदों पर 12 रन, दो चौके) ने भी बल्ले से कुछ खास नहीं किया. भारत के लिए मिन्नू मणि (3/8), कप्तान राधा यादव (2/17) और तनुजा कंवर (4/12) ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: दिल जीतने से शुरुआत, मैच जीतकर सफर का अंत… 12 साल में पहली बार, टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता नेपाल

भारत ने 7.5 ओवर में हासिल किया टारगेट

79 रन के आसान टोटल का पीछा करते हुए ओपनर वृंदा दिनेश ने 18 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 39 रन बनाकर टॉप स्कोर किया, जिससे भारत ने 7.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. उनके अलावा अनुष्का शर्मा (दो चौकों सहित 10 रन) और तेजल हसबनीस (13 गेंदों पर 18 रन, तीन चौके) ने भी बल्ले से योगदान दिया.