News in Brief

Most WTC Century: ऑस्ट्रेलिया के लिए इस वक्त क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अगर कोई खिलाड़ी सबसे बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है तो वो ट्रेविस हेड हैं. टी20 हो, वनडे या फिर टेस्ट… हेड का जलवा हर जगह है. इन दिनों वो एशेज 2025-26 खेल रहे हैं और इंग्लैंड के गेंदबाजों को पस्त करके रखा है. एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में हेड सिर्फ 10 रन बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कमाल की बैटिंग की. उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों को बैकफुट पर रखा और अपने टेस्ट करियर की 11वीं सेंचुरी ठोक डाली. हेड ने एडिलेड के मैदान पर 146 गेंदों पर चौथा शतक जमाया है. ट्रेविस हेड ने इस शतक के दम पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के स्टार बैटर हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड एक झटके में तोड़ दिया.

दरअसल, एडिलेड के मैदान पर जैसे ही ट्रेविस हेड ने शतक पूरा किया, तो रोहित-ब्रूक का यह रिकॉर्ड एक साथ ध्वस्त हो गया. हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित-ब्रूक को पछाड़ा है. हेड का यह WTC में 10वां शतक था, जिसके दम पर उन्होंने रोहित-ब्रूक को पीछे छोड़ा. इन दोनों के नाम 9-9 शतक थे. हेड अब शुभमन गिल के बराबर पहुंच गए हैं. गिल के भी 10 शतक हैं. इस लिस्ट में नंबर एक पर जो रूट का नाम है, जिन्होंने सबसे ज्यादा 22 सेंचुरी ठोकी हैं.

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक (Most centuries in WTC history)

जो रूट- 22

Add Zee News as a Preferred Source

स्टीव स्मिथ- 13

केन विलियमसन- 11

मार्नस लाबुशेन- 11

शुभमन गिल- 10

ट्रेविस हेड- 10

रोहित शर्मा- 9

मैच का लेखा-जोखा

ट्रेविस हेड के करियर पर नजर डालें तो टेस्ट में यह खिलाड़ी 62 मैच खेलकर 4162 रन बना चुका है. उनके बल्ले से 10 शतक और 20 फिफ्टी निकली हैं. हाई स्कोर 175 रन है. उनके 10वें टेस्ट शतक के दम पर एडिलेड टेस्ट में कंगारू टीम मजबूत स्थिति में आ गई है. 3 दिन का खेल पूरा होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 356 रनों की लीड है. तीसरे दिन हेड 142 जबकि एलेक्स कैरी 52 रनों पर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए थे, फिर इंग्लैंड को 286 रनों पर समेट दिया. अब कल यानी 20 दिसंबर को मैच का चौथा दिन है. ऑस्ट्रेलिया तेजी से रन बटोरेगी और इंग्लैंड के सामने बड़ा टारगेट रखेगी.

ये भी पढ़ें: 99 पर छूटा कैच… फिर यूं ठोक दिया शतक, गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा अभिषेक शर्मा का पार्टनर