ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh) पुलिस ने ढाका के सावर इलाके में चलती बस में 22 साल की एक युवती से गैंगरेप (Six Miscreants Gang Raped A Girl) के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बीडी न्यूज के अनुसार, गैंगरेप की यह घटना बीते शुक्रवार की रात आशुलिया मवेशी बाजार में हुई. पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद आशुलिया थाने में केस दर्ज कराया.

चलती बस में युवती से गैंगरेप

बता दें कि गिरफ्तार सभी 6 आरोपी बस चलाते हैं, जिनकी पहचान आर्यन, शाजू, सुमोन मियां, मुनव्वर, शोहाग और सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है. ये सभी लोग तुराग के कामरपाड़ा के रहने वाले हैं.

बहन के घर से वापस जा रही थी पीड़िता

शिकायत के अनुसार, पीड़िता माणिकगंज में अपनी बहन के घर से अपने घर नारायणगंज जा रही थी. वह दूसरी बस पकड़ने के लिए शुक्रवार रात लगभग आठ बजे नबीनगर बस स्टैंड पहुंची. इस दौरान युवती की मुलाकात जान-पहचान के एक शख्स नजमुल से हुई.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हुईं महिला कसाई की तस्वीरें, रातोंरात ऐसे बनी स्टार

आशुलिया थाने के अधिकारी जियाउल इस्लाम ने बताया कि जब वे लोग दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां एक बस पहुंची. जिसे सुमोन चला रहा था, मुनव्वर और सैफुल बस में असिस्टेंट के रूप में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि वे टोंगी स्टेशन रोड तक 35 टका किराया लेंगे.

दरिंदों ने युवती के दोस्त को बनाया बंधक

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब युवती और नजमुल बस में चढ़ गए तो आरोपियों ने अन्य यात्रियों को उनकी मंजिल से पहले ही बस से उतार दिया. इसके बाद आरोपियों ने युवती और नजमुल को बंधक बना लिया. फिर उन्हें वापस नबीनगर ले गए. 6 आरोपियों ने बस में युवती से गैंगरेप किया.

ये भी पढ़ें- मेहुल चोकसी की जल्द वापसी के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, एंटीगुआ के PM का खुलासा

उन्होंने कहा कि जब वहां से गुजर रहे पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने मदद के लिए नजमुल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो पुलिसकर्मियों ने बस को रोका. फिर सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस तरह युवती और उसके साथ मौजूद नजमुल को उनके चंगुल से बचाया.

पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपियों को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

LIVE TV