News in Brief

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बिग बैश लीग से बाहर होने की पुष्टि हो चुकी है. उनके घुटने में चोट लगी थी जो पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है. एक महीने बाद टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा, जिसके लिए पाकिस्तान की टेंशन बढ़ चुकी है. अफरीदी को इस लीग के बीच दौरान घुटने में चोट लगी थी. शाहीन 27 दिसंबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में फील्डिंग करते समय घुटने की कार्टिलेज में इंजर्ड हुए थे. 

लाहौर वापस जाएंगे शाहीन

ब्रिस्बेन हीट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेडिकल स्टाफ से भी संपर्क किया. जिसके बाद इलाज के लिए उनके घर लौटने पर सहमति बनी. पीसीबी अपने इस अहम खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिट रखना चाहता है. शाहीन ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि वह बुधवार को फ्लाइट लेंगे. वह इस हफ्ते के अंत में लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैब शुरू करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

10 दिनों में फिट हो पाएंगे शाहीन?

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट पर 25 वर्षीय तेज गेंदबाज के हवाले से कहा गया, ‘मेरी चोट गंभीर नहीं है, लेकिन मुझे लाहौर लौटने के लिए कहा गया है, जहां मेरा रिहैब शुरू होगा। मुझे यकीन है कि एक हफ्ते के रिहैब के बाद, मैं अगले 10 दिनों में गेंदबाजी शुरू कर दूंगा.’ ब्रिस्बेन हीट की तरफ से शेयर किए गए एक आधिकारिक बयान में शाहीन ने कहा, ‘मैंने ब्रिस्बेन के लिए खेलने का लुत्फ उठाया है. दुख है कि मैं टीम के साथ सीजन खत्म नहीं कर पाऊंगा.’

ये भी पढे़ं.. टेस्ट में टीम इंडिया की डूबती नैया को पार लगाएंगे हार्दिक पांड्या? वापसी की उठी मांग

पहली बार BBL खेले शाहीन

शाहीन पहली बार BBL खेल रहे थे. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं फैंस का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया. मैं टीम के सपोर्ट और उनकी शानदार आतिथ्य के लिए भी शुक्रगुजार हूं. बीबीएल वैसा ही था जैसा मैंने सुना था. मैं रिकवरी के दौरान टीम के लिए चीयर करूंगा. मुझे उम्मीद है कि हम फिर से मिलेंगेच.’