News in Brief

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वॉड में कुछ बदलाव किए हैं. BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया है. न्यूजीलैंड के विरुद्ध 5 मुकाबलों की सीरीज 21 जनवरी को नागपुर में शुरू होगी. यह 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी इंटरनेशनल असाइनमेंट है.

BCCI की खतरनाक चाल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खतरनाक चाल चलते हुए 25 महीने बाद भारत की T20I टीम में खतरनाक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी करवाई है. श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. श्रेयस अय्यर ने इसके बाद से अब जाकर 25 महीने बाद भारत की T20I टीम में वापसी की है. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर जिस तरह बैटिंग करते हैं, उससे वह विरोधी टीम के लिए काल बन जाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

चौके-छक्कों में डील करते हैं श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर गेंदबाजों पर हावी होकर खेलने में सक्षम हैं. वह परिस्थितियों के अनुसार पारी संवारना भी जानते हैं. श्रेयस अय्यर बाएं हाथ के बैट्समैन तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में शुरुआती तीन T20I मैचों का हिस्सा होंगे. तिलक वर्मा पेट के निचले हिस्से की सर्जरी से उबर रहे हैं. तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर शुरुआती तीन T20I मैचों में चौथे नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं. श्रेयस अय्यर का स्पिनरों के सामने शानदार रिकॉर्ड रहा है.

बीच के ओवरों में रन बटोरने में माहिर

श्रेयस अय्यर बीच के ओवरों में स्पिनरों का सामना बेहतर तरीके से करते हैं. श्रेयस अय्यर ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.66 की औसत और 136.12 की स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में 8 अर्धशतक जड़े हैं. श्रेयस अय्यर ने 75 वनडे मैचों में 47.20 की औसत से 2974 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर ने वनडे में 5 शतक और 23 अर्धशतक जड़े हैं. श्रेयस अय्यर ने 14 टेस्ट मैचों में 36.86 की औसत से 811 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर ने टेस्ट में 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं.

भारत की अपडेटेड T20I टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.