
वॉशिंगटन: बिल गेट्स के अफेयर की खबरों के बीच अब उनके मनी मैनेजर पर गंभीर आरोप लगे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स (Bill Gates and Melinda Gates) के पैसों को विभिन्न जगहों पर निवेश करने वाली कंपनी ‘कैस्केड इन्वेस्टमेंट्स’ (Cascade Investments) का मालिक माइकल लार्सन (Michael Larson) ऑफिस में न्यूड तस्वीरें दिखाता है और महिला कर्मचारियों को परेशान करता है.
Inappropriate Comments भी किए
हमारी सहयोगी वेबसाइट DNA में बिजनेस टुडे के हवाले से छपी खबर में बताया गया है कि माइकल लार्सन (Michael Larson) की इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी के चलते बिल गेट्स को काफी फायदा हुआ है. इसलिए गेस्ट की कंपनी के अधिकांश निवेश लार्सन ही मैनेज करता है. रिपोर्ट के अनुसार, लार्सन ‘कैस्केड इन्वेस्टमेंट्स’ की महिला कर्मचारियों को न्यूड तस्वीरें दिखता है और उन पर अनुचित टिप्पणियां करता है.
ये भी पढ़ें -Covid Lottery: Corona Vaccine के एक Dose ने US की महिला को रातोंरात बना दिया करोड़ों की मालकिन
यहां Invest किए Gates के पैसे
रिपोर्ट में माइकल लार्सन पर नस्लवादी टिप्पणियों और कर्मचारियों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है. लार्सन ने बिल गेट्स के पैसों को होटल, स्टॉक, बॉन्ड, फार्मलैंड और यहां तक कि बोलिंग ऐली में निवेश किया है. जिसकी बदौलत गेट्स की संपत्ति 10 बिलियन डॉलर से 130 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी. शायद यही वजह है कि लार्सन के खिलाफ मिली शिकायतों पर बिल और मेलिंडा ने कोई ध्यान नहीं दिया.
Bill और Melinda से भी की थी शिकायत
रिपोर्ट में कहा गया है कि कैस्केड के 4 कर्मचारियों सहित कुल 6 लोगों ने बिल गेट्स से लार्सन के व्यवहार की शिकायत की थी. इसके अलावा, कुछ लोगों ने मेलिंडा गेट्स को भी उनके मनी मैनेजर की करतूतों के बारे में बताया था. वहीं, माइकल लार्सन के प्रवक्ता ने सभी आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि लार्सन ने सैकड़ों लोगों के लिए धन प्रबंधन का काम किया है और उनमें से केवल चार-पांच लोगों ने ही शिकायत की है. हर शिकायत की गंभीरता से जांच की गई, लेकिन किसी में भी सच्चाई नहीं मिली.
जानकारी नहीं होने का दिया हवाला
उधर, बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने भी इस संबंध में बयान जारी किए हैं. बिल गेट्स के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेती है और एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल की गारंटी के लिए उन्हें प्रभावी ढंग से काम करती है. हम अनुचित व्यवहार बर्दाश्त करेंगे. पूर्व में जब कभी ऐसे मामले सामने आए हैं, उचित कार्रवाई की गई है. मेलिंडा गेट्स के प्रवक्ता ने कहा कि मिलेंडा को इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जो आरोप लगाए गए हैं यदि वे सही हैं तो उचित कार्रवाई होनी चाहिए.
