कैलिफोर्निया: समुद्र की गहराइयां अनंत हैं. खूबसूरत समुद्री तटों के अलावा सी लाइफ भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. ऐसे में जब समुद्र की लहरों में अठखेलियां करती बड़ी सी डॉल्फिन अगर आपके शहर के स्विमिंग पुल में दिख जाए तो इसे अचरज ही माना जाएगा. ऐसा ही कुछ मिलता जुलता वाकया सामने आया है अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया (California) में एक शानदार मुहिम के तहत समुद्री जीवों को बचाने का संदेश दिया गया.
पेटा की मुहिम
पशु संरक्षण और उनकी सुरक्षा को लेकर काम करने वाले संगठन पेटा (Peta) के बैनर तले आयोजित हुआ एक कार्यक्रम सुर्खियों में है. इसी आयोजन के दौरान जब कुछ खास लोग और छोटे बच्चों की तस्वीरें जब लोगों ने जब स्विमिंग पूल में एक अनूठी डॉल्फिन (Dolphin) के साथ देखीं तो हैरान रह गए.
Meet Delle, @edgedolphin’s animatronic dolphin who is taking down #SeaWorld!
She’s teaching kids how to appreciate and learn about marine life without exploiting live animals pic.twitter.com/xGiSvJSHtb
— PETA (@peta) May 28, 2021
ये भी देखिए: Viral Video : 7 साल की बच्ची झट से Pole पर चढ़ जाती है, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
नेक मकसद की हो रही तारीफ
इस खास डॉलफिन का नाम डेल है. ये एक इलेक्ट्रिक यानी रोबो डॉल्फिन (Electrical Dolphin) है. ये डॉल्फिन जो #SeaWorld की दुनिया को दिखाते हुए मानो कह रही है कि हमें मत मारिए, हमें भी आपकी तरह जीने का अधिकार है. वहीं ये वह बच्चों को सिखा रही है कि जीवित जानवरों का शोषण और शिकार किए बिना समुद्री जीवन का किस तरह आनंद उठाने के साथ प्रकति के संतुलन से होने वाला खिलवाड़ रोकने में अपना सहयोग करें.

रोबो डॉलफिन से जुड़ी जानकारी
इस नेक काम की तारीफ करें और हर दिन समुद्री जीवन से जुड़ी कोई अद्भुत सीख को अपने जीवन में उतारें. सराहना कैसे करें और सीखें. न्यूजीलैंड (New Zealand) के कुछ इंटरप्रेनर्स (entrepreneurs) ने कुछ बच्चों की थीम पर काम करते हुए इसे इजाद करने में अहम भूमिका निभाई है. हॉलिवुड फिल्मों में इनका इस्तेमाल हो चुका है.
ऐसी एक डॉल्फिन की कीमत 20.8 मिलियन डॉलर है, जिनका वजन लगभग 250 किलो ग्राम है. जिनकी त्वचा मेडिकल-ग्रेड सिलिकॉन से बनी हैं. इन्हें जिन्हें समुद्री पार्कों में बंदी बनाए गए जानवरों को बदलने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. तकनीक के जरिए पेटा ने जिस अद्भुत कोशिश में योगदान दिया उसकी अब हर तरफ तारीफ हो रही है.
LIVE TV
