News in Brief

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपने फैंस को खुद से जुड़े अपडेट देते रहते हैं. बता दें कि भारत में कोरोना वायरस (Covid 19) की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण IPL 2021 को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है, जिसके बाद क्रिकेटर्स 
अपने घर वापस लौट चुके हैं. 

पगड़ी पहने हुए नजर आए क्रिस गेल

क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं. क्रिस गेल ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘कल की शूटिंग के लिए इंतजार नहीं कर सकता. पंजाबी डैडी बनने जा रहा हूं.’ 

फैंस को पसंद आया क्रिस गेल का ये लुक

फैंस को क्रिस गेल (Chris Gayle) का ये लुक बहुत पसंद आया और वह इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर एक टॉय कार की तस्वीर शेयर की थी. जिस पर डेविड वॉर्नर ने रिएक्ट किया था. वॉर्नर ने छोटी की कार की तस्वीर को देखकर कहा था, ‘यह तो मेरी टाईप की है.’

आईपीएल में गेल का शानदार रिकॉर्ड 

क्रिस गेल का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है. क्रिस गेल ने आईपीएल के कुल 140 मैच खेले हुए हैं, जिसमें उन्होंने 40.24 की शानदार औसत और 149.45 के स्ट्राइक रेट से 4950 रन बनाए हैं. क्रिस गेल ने आईपीएल में 31 अर्धशतक और 6 शतक लगाए हैं.