News in Brief

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. साथ ही वो अपने फनी अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं. यही वजह है कि भारत में उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं.

इस बार भी डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अपने ही अंदाज से फैंस को खुश कर दिया है.

वॉर्नर ने पोस्ट किया डांस का वीडियो

दरअसल डेविड वॉर्नर (David Warner) ने राशिद खान (Rashid Khan) और मनीष पांडे (Manish Pandey) के साथ एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो बेहद फनी है. इस वीडियो में उन्होंने कैप्शन दिया और लिखा, ‘कमर्शियल करने के लिए हमारी कोशिश’. 

इस वीडियो में डेविड वॉर्नर (David Warner), राशिद खान (Rashid Khan) और मनीष पांडे (Manish Pandey) डांस करने की कोशिश कर रहे हैं.

डेविड वॉर्नर (David Warner) का ये अंदाज क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. लोग इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं. अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है डेविड वॉर्नर (David Warner) अकसर फनी वीडियोज से फैंस को हंसाते रहते हैं.

डेविड वॉर्नर बने टाइगर श्रॉफ

डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने रिफेस एप्प (Reface App) के जरिए खुद को टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बना लिया है.

यहां वो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ (Student Of The Year 2) के ‘हुक-अप सॉन्ग’ (Hook Up Song) पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं.