News in Brief

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है. सलमान बट ने बताया है कि मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी और इयोन मॉर्गन में से किस दिग्गज का दिमाग सबसे ज्यादा चलता है. 

मैदान पर चालाकियां करते हैं धोनी

सलमान बट ने कहा कि धोनी मैदान पर चालाकियां करते हैं. धोनी मैदान पर जैसे हालात को कंट्रोल करते हैं और चीजें चलाते हैं, उसकी तारीफ की जानी चाहिए. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के बारे में बात करते हुए सलमान बट ने कहा कि मोर्गन को अभी भी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. 

मॉर्गन प्लान को सही से एग्जीक्यूट नहीं कर पाते

सलमान बट ने कहा, ‘इयोन मॉर्गन हालात के हिसाब से खुद के फैसले को सही से एग्जीक्यूट नहीं कर पाते. मोर्गन हमेशा यह देखते हैं कि 300 से 350 के लक्ष्य का पीछा कैसे किया जाए, लेकिन कभी वह यह नहीं सोचते कि विपक्षी बल्लेबाजों को कैसे कम से कम स्कोर पर रोका जाए.’

रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की

सलमान बट ने रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की है. सलमान बट के मुताबिक आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी भी काफी बेहतरीन होती है. सलमान बट ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, ‘आईपीएल में रोहित शर्मा के फैसले लाजवाब होते है.’