

Man Do Nothing And Earn Money in Lakh: आपने अभी तक बड़ों से यही सुना होगा और किताबों में पढ़ा होगा कि पैसा कमाने के लिए आदमी को काम करना पड़ता है. उसमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन कोई ये कहे कि आप बिना कुछ किए ही लाखों रुपये कमा सकते हैं तो शायद आपको भरोसा न हो लेकिन यह सच है. जापान में एक ऐसा शख्स है जो बिना कुछ काम किए ही लाखों रुपये महीना कमा रहा है. इसके अनूठे काम की चर्चा दुनियाभर में होती है. यह कारनामा करने वाले इस व्यक्ति का नाम शोजी मोरिमोटो (Shoji Morimoto) है. इसे लोग “Do-Nothing” Man नाम से भी जानते हैं.
आखिर क्या है काम
39 वर्षीय शोजी मोरिमोटो अकेले लोगों को कुछ घंटे की कंपनी देने के लिए खुद को किराये पर लगाते हैं. यह सेवा किसी पार्टी, लंच या किसी इवेंट में जाने के दौरान के लिए दी जाती है. वह सिर्फ उनके साथ मौजूद रहते हैं. वह इस दौरान खा-पी सकते हैं, रिएक्शन दे सकते हैं लेकिन वह बोलते तभी हैं जब सामने वाला उनसे कुछ पूछे. वह रोज कम से कम ऐसे 3-4 क्लाइंट को हैंडल करते हैं. वह एक क्लाइंट से एक सेशन का 6-7 हजार रुपये चार्ज के रूप में लेते हैं.
कैसे आया आइडिया
दरअसल जापान में 37 मिलियन से अधिक की आबादी है लेकिन यहां के अधिकतर शहरों में लोग भागदौड़ में लगे हैं. इनके पास अपनों के लिए वक्त नहीं है. इससे लाखों-करोड़ों लोग अकेले रहने को मजबूर हैं. ऐसे लोगों को कई बार कई जगह किसी के साथ की जरूरत होती है. मोरिमोटो ने इसी जरूरत को देखते हुए 2018 में इस अनूठे बिजनेस की शुरुआत की. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह काम शुरू किया और धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी. ट्विटर पर अब उनके करीब 250,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं.
काम शुरू करते वक्त क्या लिखा था
मोरिमोटो ने जून 2018 में ट्विटर पर अपनी सेवाएं ऑफर करते हुए लिखा था, “मैं खुद को किराए के लिए पेश करता हूं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो कुछ नहीं करता है. क्या आपको अकेले कहीं खरीदारी के लिए जाना बोरिंग लग रहा है, क्या आप अपनी टीम के किसी खिलाड़ी को मिस कर रहे हैं, क्या आपको अपने लिए स्पेस देने वाला कोई चाहिए, क्या आपको कहीं पार्टी में जाने के लिए कोई चाहिए. अगर हां तो संपर्क करें. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि मैं आसान चीजों के अलावा कुछ और नहीं कर सकता.”
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

