News in Brief

England vs Nepal: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर होते-होते रह गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल को हराने में क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड के पसीने छूट गए. हालांकि, हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली टीम गिरते-पड़ते ये मुकाबला जीत गई और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत का खाता खोला. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 184 रन बनाए थे. इसके जवाब में नेपाल ने आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी, लेकिन 4 रन दूर रह गए. उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए. ये कहना गलत नहीं होगा कि मैच भले ही इंग्लैंड जीता, लेकिन करोड़ों फैंस का दिल नेपाल की टीम जीतने में कामयाब रही.

Add Zee News as a Preferred Source