T20 World Cup 2026: ‘पैर पर कुल्हाड़ी मारना’ कोई बांग्लादेश क्रिकेट से सीखे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बॉयकॉट करना बोर्ड के लिए आसान था, लेकिन इसके पीछे के गणित से सभी की नींदे उड़ जाएंगी. बांग्लादेश क्रिकेट इस कदम के बाद कंगाल हो सकता है. हम आपको इसके पीछे 500 करोड़ के फटके का गणित समझाने वाले हैं कि इस कदम से कैसे बांग्लादेश क्रिकेट बर्बादी की राह पर बढ़ चुका है. इतना ही नहीं, टीम के खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति का ग्राफ भी गिरता नजर आ सकता है.
1. विदेशी टी20 लीगों से विदाई?
अगर बांग्लादेशी प्लेयर्स विदेशी टी20 लीगों से बाहर कर दिए जाते हैं और भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय सीरीज रद्द हो जाती है तो इसका कुल प्रभाव बीसीबी और क्रिकेटरों पर लगभग 500 करोड़ रुपये का हो सकता है. बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को विदेशी टी20 लीग जैसे आईपीएल, बीबीएल या पीएसएल से मोटी कमाई होती है. लेकिन हालिया घटनाओं ने इस पर सवालिया निशान लगा दिया है. मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल से बाहर किया जाना इसका बड़ा उदाहरण है, जहां उन्हें 9.2 करोड़ का नुकसान हुआ.
2. 100-200 करोड़ा का साल में टी20 लीगों से घाटा
टी20 लीगों से एक औसत बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल जैसे लीग से 5-10 करोड़ रुपये कमा सकता है. मुस्तफिजुर जैसे स्टार खिलाड़ी तो और ज्यादा कमाई हो सकती है. अगर पूरे टीम के 10-15 खिलाड़ी लीगों से बाहर हो जाते हैं, तो सालाना कमाई में 100-200 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है. मैच फीस, बोनस और स्पॉन्सरशिप का घाटा इससे अलग से होगा.
3. स्पॉन्सरशिप से नुकसान
भारतीय कंपनियां जैसे एसजी, जो लिटन दास और मोमिनुल हक जैसे खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करती हैं उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट रोक दिए हैं. इससे खिलाड़ियों की व्यक्तिगत ब्रांडिंग और कमाई प्रभावित होगी. प्लेयर्स को सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं बल्कि वर्ल्ड में पहचान का नुकसान भी झेलना पड़ेगा.
4. भारत-बांग्लादेश सीरीज रद्द होने का क्या होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव का मुद्दा तूल पकड़ चुका है. ऐसे में बाइलेटरल सीरीज का रद्द होने की भी संभावना होगी. यदि ऐसा होता है तो बीसीबी पर सबसे बड़ा आर्थिक झटका पड़ेगा. एक भारत दौरा बीसीबी को ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से अकेले 200-300 करोड़ रुपये देता है, जो अन्य 10 द्विपक्षीय सीरीज के बराबर है. अगर रद्द हुई, तो आईसीसी से मिलने वाली सालाना रेवेन्यू (करीब 325 करोड़ बांग्लादेशी टका, यानी लगभग 225 करोड़ रुपये) भी प्रभावित हो सकती है. इसका कुल घाटा लगभग 300-400 करोड़ तक पहुंच सकता है.
ये भी पढे़ं.. 500 विकेट 7000 रन… इस ऑलराउंडर ने मचाया है रणजी क्रिकेट में आतंक, रच दिया इतिहास
5. टिकट बिक्री और स्पॉन्शरशिप
इतना ही नहीं, स्पॉन्सरशिप और टिकट बिक्री से होने वाली कमाई भी हाथ से निकल जाएगी. बात करें प्लेयर्स की तो मैच फीस (प्रति मैच 5-10 लाख रुपये) और परफॉर्मेंस बोनस से वंचित रहेंगे. एक सीरीज में 3-5 मैचों से 50-100 करोड़ का कुल खिलाड़ी भुगतान प्रभावित हो सकता है. आईसीसी से पंगा लेना भी भारी पड़ सकता है. आईसीसी सैंक्शन लगा सकती है, जैसे जुर्माना या सस्पेंशन. ऐसे में आईसीसी के बाकी टूर्नामेंट्स से बाहर होने पर भी बीसीबी नुकसान से माथा पकड़ लेगा. टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने से बीसीबी को भागीदारी फीस (करीब 5 करोड़ रुपये) का नुकसान होगा, लेकिन असली घाटा द्विपक्षीय सीरीज और लीगों से है.
