News in Brief

पेरिस: अपने 21वें ग्रैंडस्लैम (Grand Slam) खिताब की कवायद में लगे स्विटजरलैंड (Switzerland) के स्टार प्लेयर रोजर फेडरर (Roger Federer) को फ्रेंच ओपन (French Open) टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जीत के लिए 4 सेट तक जमकर पसीना बहाना पड़ा.

फेडरर की जीत

मैच के दौरान एक वक्त लग रहा था कि फेडरर 2004 के बाद पहली बार चौथे दौर में जगह नहीं बना पाएंगे लेकिन आखिर में वह 59वीं रैंकिंग के डोमिनिक कोपफर (Dominik Koepfer) पर 7-6 (5), 6-7 (3), 7-6 (4), 7-5 से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. यह मैच रात एक बजे तक चला और रात नौ बजे के बाद कोरोना कर्फ्यू लगने के कारण ये मुकाबला दर्शकों के बिना खेला गया.

‘आसान नहीं थी जीत’

रोजर फेडरर (Roger Federer) ने कहा, ‘उसे हराना आसान नहीं था. मैंने जुझारूपन बनाए रखा. मैं वास्तव में खुद को प्रेरित करने की कोशिश कर रहा था.’ 20 बार के ग्रैंडस्लैम विनर फेडरर 8 अगस्त को 40 साल के हो जाएंगे. इससे पहले वह 17 साल पहले फ्रेंच ओपन (French Open) के तीसरे दौर में बाहर हो गए थे.
 

यह भी पढ़ें- बेहद हसीन हैं विराट की एक्स-गर्लफ्रेंड इजाबेल, देखिए उनकी 10 सबसे ग्लैमरस तस्वीरें
 

सबसे ज्यादा बार चौथे दौर में पहुंचे

रोजर फेडरर 68वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे हैं जो कि रिकार्ड है. उनके बाद नोवाक जोकोविच (54) और राफेल नडाल (50) का नंबर आता है. ये तीनों पहली बार ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के एक ही ‘हॉफ’ में हैं और इन सभी का मुकाबला सोमवार को इटली के खिलाड़ियों से होगा. 8वीं वरीयता प्राप्त फेडरर 9वीं वरीय मैटियो बेरेटिनी से, टॉप सीज जोकोविच लॉरेंजो मुसेटी से और तीसरी रैंकिंग के नडाल 18वें वरीय यानिक सिनर का सामना करेंगे.