भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर दुल्हे राजा बनने जा रहे हैं. जी हां आपने सही सुना शिखर अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन शादी रचाने जा रहे हैं. शिखर आए दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चर्चा में रहते हैं. इसी बीच शिखर अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे. शिखर ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिलेशनशिप स्टेटस की जानकारी साझा की थी. मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो फरवरी में दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे.
Add Zee News as a Preferred Source
