US News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पिछले दिनों टैरिफ बम फोड़ते हुए ब्रिटेन, डेनमार्क और अन्य यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाए. ये टैरिफ ग्रीनलैंड को लेकर लगाए गए. पिछले दिनों ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा कि अमेरिका ने डेनमार्क और यूरोपीय संघ पर टैरिफ न लगाकर कई सालों तक उन्हें सब्सिडी दी है. ट्रंप ने यह भी कहा कि डेनमार्क से अब कुछ वापस लेने का भी वक्त आ गया है.
इस बीच जर्मन इंडस्ट्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को बेचने के लिए डेनमार्क पर दबाव बनाने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल करने की योजना पर गुस्सा जताया. वहीं, इस इंडस्ट्री ने यूरोप से ट्रंप की मांगों के आगे न झुकने की अपील की है. अमेरिका के राष्ट्रपति रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीप ग्रीनलैंड खरीदने के लिए डेनमार्क पर दबाव बना रहे हैं.
जर्मन इंडस्ट्री ने ट्रंप के टैरिफ पर कड़ी प्रतिक्रिया
उधर, जर्मन इंजीनियरिंग एसोसिएशन वीडीएमए के प्रमुख बर्ट्राम कावलाथ ने कहा कि अगर ईयू यहां झुक जाता है, तो इससे अमेरिका के राष्ट्रपति अगली बार बेतुकी मांग करने के लिए लगेगे और किसी भी मामले को लेकर और अधिक टैरिफ की धमकी देना शुरू कर देंगे. इसके अलावा जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DIHK) के विदेश व्यापार विशेषज्ञ वोल्कर ट्रेयर का कहना है कि बहुत अधिक विवादित राजनीतिक लक्ष्यों को अस्वीकार्य तरीके से आर्थिक प्रतिबंधों से जोड़ा जा रहा है.
ट्रंप की धमकी का क्या होगा असर?
गौरतलब है कि शनिवार की धमकी से पिछले साल ट्रंप द्वारा यूरोपियन यूनियन और ब्रिटेन के साथ किए गए अस्थायी समझौते पटरी से उतर सकते हैं. इससे कई नुकसान होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि VDMA और DIHK ने इस बात पर संदेह जताया कि EU के सांसद इस महीने वॉशिंगटन के साथ डील पर वोट करेंगे. वहीं, कावलाथ ने कहा कि यूरोपियन पार्लियामेंट अगले हफ्ते अमेरिका के लिए टैरिफ कटौती पर फैसला नहीं कर सकती, जब तक वॉशिंगटन नए दंडात्मक टैरिफ के साथ यूरोपियन यूनियन पर दबाव डाल रहा है.
यह भी पढ़ें: US में कुछ बड़ा होने वाला है? पेंटागन ने 1,500 सैनिकों को मिनेसोटा में तैनाती के लिए किया तैयार; ट्रंप पहले ही दे चुके हैं धमकी
ट्रंप ने इन देशों पर थोपा टैरिफ
गौरतलब है कि अपने सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड जैसे देशों से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का टैरिफ देना होगा. ट्रंप ने इन देशों पर 1 जून से ये नए शुल्क लागू करने की डेडलाइन रखी है.
फ्रांस ने भी जताएगा ट्रंप के टैरिफ का विरोध
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, अगर ग्रीनलैंड को लेकर चल रहे विवाद के बीच अमेरिका यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाता है, तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों यूरोपीय संघ से अपने शक्तिशाली एंटी-कोअर्सन इंस्ट्रूमेंट को एक्टिवेट करने के लिए कहेंगे. बताया जा रहा है कि मैक्रों के ऑफिस की ओर से बताया गया कि फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से इस इंस्ट्रूमेंट को एक्टिवेट करने का अनुरोध करेंगे. (इनपुट रॉयटर्स)
यह भी पढ़ें: अमेरिका को दूर भगाओ… ग्रीनलैंड और डेनमार्क ने ट्रंप की धमकी पर दिया करारा जवाब
