Impact of Changes in H1B Visa Lottery System on Indians: यूएस का H-1B वीजा पाकर वहां पर काम करने और बसने का हजारों भारतीय प्रोफेशनल्स का सपना अब टूट सकता है. इसकी वजह ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब यह वीजा पाने के लिए रैंडम लॉटरी सिस्टम को बंद करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. इसके बाद ये वीजा वेतन स्तर और कौशल के आधार पर आवंटित किए जाएंगे. इस प्रक्रिया में ऊंची सैलरी वाली जॉब और विशेषज्ञता वाले आवेदकों को प्राथमिकता मिलेगी. जबकि मंझोले स्तर की नौकरियों के लिए अवसर काफी हद तक घट जाएंगे. यह कदम भारतीय आवेदकों पर सबसे ज्यादा असर डालने वाला माना जा रहा है.

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नया वीजा सिस्टम एक वेटेड चयन प्रक्रिया लागू करेगा. इससे यूएस में हाई स्किल्ड और ऊंचे वेतन वाले विदेशी नागरिकों को आवंटित होने की संभावना बढ़ेगी.

ये बदलाव कब लागू होंगे?

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रंप प्रशासन अगले साल 27 फरवरी 2026 से यह नया बदलाव लागू करने जा रहा है. इस प्रक्रिया का सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर होने के आसार जताए जा रहे हैं. इसकी वजह ये है कि यूएस की ओर से हर साल जारी होने वाले H-1B कैटेगरी के 70% वीजा भारतीय नागरिक हासिल करते रहे हैं. इसकी वजह ये है कि टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और सर्विस सेक्टर में उनसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग अमेरिका में जॉब के लिए अप्लाई नहीं कर पाते थे.

मिड करियर वालों की घट जाएंगी संभावनाएं

ऐसे में वीजा आवंटन सिस्टम में कोई भी बदलाव सीधे तौर पर भारतीय आवेदकों पर विपरीत असर डालने वाला हो सकता है. हाई सैलरी और व्यापक अनुभव वाले कुशल इंप्लाई तो नए सिस्टम में फिर से अप्लाई कर पाएंगे. लेकिन मिड-कैरियर प्रोफेशनल्स, एंट्री-लेवल इंजीनियर्स और छोटी फर्मों या स्टाफिंग कंसल्टेंसी की ओर से हायर किए जाने वाले कर्मियों की संभावना काफी घट जाएंगी. 

बदलाव पर अमेरिका ने दी सफाई

यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) के प्रवक्ता मैथ्यू ट्रेजेसर ने इस बदलाव पर सफाई पेश की है. उन्होंने बताया कि H-1B रजिस्ट्रेशन की मौजूदा प्रक्रिया का दुरुपयोग हो रहा था. अमेरिकी नियोक्ताओं इस सिस्टम के जरिए कम वेतन पर विदेशी कर्मियों को भर्ती करके यूएस ला रहे थे. जिससे लोकल टैलंट को नुकसान हो रहा था. शी श्रमिकों को लाने की कोशिश कर रहे थे.

चीन का ‘प्लान 2049’, भारत के अरुणाचल पर नजर, सैन्य ताकत से कब्जे की तैयारी? पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा

अमेरिका से हो सकता है मोहभंग

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कंपनियों की ओर से स्टाफ हायरिंग करने वाली कंपनियों को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है. उन्हें ये नौकरियां भारत में शिफ्ट करनी पड़ सकती हैं या फिर अमेरिका के बाहर डिलीवरी सेंटर्स बढ़ाने पड़ सकते हैं. इसके साथ ही अमेरिका में संभावनाएं कम होते देख कई भारतीय प्रोफेशनल्स अब कनाडा या यूरोप जैसे अन्य देशों की ओर रुख कर सकते हैं. इससे भारत के तेजी से बढ़ रहे टेक इकोसिस्टम में भी बूम आ सकता है.