US H1B Visa Program: अमेरिका लगातार अपनी वीजा पॉलिसी को सख्त करता जा रहा है. इसको लेकर हाल ही में भारत स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से H1B और H4 वीजा एप्लीकेंट्स के लिए एक वैश्विक अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि आवेदक प्रक्रिया पूरी होने में अधिक समय लगने की उम्मीद करें और उसके मुताबिक ही वीजा के लिए अप्लाई करें.
वीजा का ऑनलाइन अटेंडेंस रिव्यू
भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया,’ 15 दिसंबर 2025 से विदेश विभाग ने स्टैंडर्ड वीजा स्क्रीनिंग के हिस्से के रूप में सभी H1B और H4 आवेदकों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस रिव्यू का विस्तार किया है. यह जांच H1B और H4 वीजा के लिए सभी राष्ट्रीयताओं के सभी आवेदकों के लिए विश्व स्तर पर की जा रही है. यह H1B प्रोग्राम के गलत इस्तेमाल को रोकने की एक कोशिश है, साथ ही कंपनियों को बेस्ट टेंपररी फॉरेन वर्कर्स को नियुक्त करने की अनुमति भी देता है.’
ये भी पढ़ें- कब्रिस्तान हो चुका गाजा अब बनने जा रहा हाईटेक लग्जरी डेस्टिनेशन, रफा होगा ‘जन्नतों’ का शहर, पैसा इतना लगेगा कि गिनते हुए दिमाग चकरा जाए
अमेरिकी दूतावास का पोस्ट
अमेरिकी दूतावास ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,’ अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास H1B और H4 गैर-आप्रवासी वीजा आवेदनों को स्वीकार करना और उन पर कार्रवाई करना जारी रखे हुए हैं. हम आवेदकों को जल्द से जल्द आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और इन वीजा कटैगरी के लिए एडिशनल प्रोसेसिंग टाइम की उम्मीद करते हैं.’
US Embassy in India tweets, “Beginning December 15, the Department of State expanded online presence reviews to ALL H-1B and H-4 applicants as part of standard visa screening. This vetting is being conducted globally for ALL applicants of ALL nationalities for H1-B and H-4 visas.… pic.twitter.com/16OJFNz7Bi
— ANI (@ANI) December 22, 2025
बता दें कि पहले ही इस महीने की शुरुआत में सौकड़ों H1B वीजा होल्डर अपने वर्क परमिट रिन्यू कराने के लिए भारत लौटे थे, हालांकि US फॉरेन डिपार्टमेंट की नई सोशल मीडिया इन्वेस्टिगेशन पॉलिसी के चलते अचानक उनकी अपॉइंटमेंट को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति का मैनेजर निकला चोर, उड़ा ले गया लाखों के बर्तन; ऑनलाइन नीलामी की थी योजना, पुलिस ने दबोचा
सख्त हुआ वीजा मिलना
यह चेतावनी ऐसे वक्त पर आई है जब अमेरिका ने 15 दिसंबर 2025 से H1B या H4 वीजा के लिए अप्लाई करने वाले लोगों की सोशल मीडिया उपस्थिति की जांच लागू करके अपनी स्क्रीनिंग प्रोसेस को और सख्त बना दिया है. नियमों के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया के अलावा, अमेरिका की यात्रा करने वाले सभी लोगों के पुराने फोन नंबर और अनयूज्ड ईमेल एड्रेस की भी जांच करेगा. इसमें वीजा फ्री देश वाले लोग भी शामिल होंगे.
