News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर नवदीप सैनी (Navdeep Saini) अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन रविवार के दिन उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसको लेकर उनकी काफी फजीहत हो रही है.

सैनी ने उड़ाया गर्दा

नवदीप सैनी (Navdeep Saini) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) मोटरबाइक सवार हैं, और एक्सीलेरेटर देते हुए धूल उड़ा रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बाइक पर मेरा साथ दो और खौफ को महसूस करो.’

ट्विटर पर फैंस ने किया ट्रोल

ट्विटर यूजर्स को नवदीप सैनी (Navdeep Saini) की ये हरकत बेहद नागवार गुजरी. फैंस ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिए. एक शख्स ने लिखा, ‘ज्यादा हीरो मत बन.’ दूसरे ने कहा, अपने खेल पर फोकस करो. आइए नजर डालने हैं कुछ चुनिंदा ट्वीट्स पर.