News in Brief

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में वर्ल्ड कप के बाद सबसे ज्यादा अहमियत रखने वाले ICC टूर्नामेंट की एक बार फिर वापसी हुई है.  ICC ने मंगलवार को हुई अपनी मीटिंग में बड़े-बड़े फैसले लिए हैं. ICC चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट की एक बार फिर वापसी हुई है.

ICC के इस बड़े टूर्नामेंट की फिर हुई वापसी

साल 2025 और 2029 में आठ टॉप वनडे टीमों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट खेला जाएगा. चैम्पियंस ट्रॉफी को मिनी वर्ल्ड कप के नाम से भी जाना जाता है. साल 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी का आखिरी टूर्नामेंट खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 180 रनों से हराकर ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया था. 

धोनी ने रचा था इतिहास 

वहीं, भारत ने साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. भारत इससे पहले श्रीलंका के साथ 2002 में चैम्पियंस ट्रॉफी का जॉइंट विनर था. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में अकेले ही इस बड़े टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था.

ICC टूर्नामेंट शेड्यूल (2024 से 2031 तक)

साल मेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट

2024 –  टी-20 वर्ल्ड कप

2025 –  चैम्पियंस ट्रॉफी और WTC फाइनल

2026 –  टी-20 वर्ल्ड कप

2027 –  वर्ल्ड कप और WTC फाइनल

2028 –  टी-20 वर्ल्ड कप

2029 –  चैम्पियंस ट्रॉफी और WTC फाइनल

2030 –  टी-20 वर्ल्ड कप

2031 –  वर्ल्ड कप और WTC फाइनल