
साउथैम्पटन: टीम इंडिया (Team India) इस वक्त आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (ICC World Test Championship Final) मुकाबला खेलने के लिए इंग्लैंड (England) के साउथैम्पटन (Southampton) में मौजूद है.
3 दिनों का क्वारंटीन
टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में सख्त क्वारंटीन नियम बनाए गए हैं. भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि टीम को न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए एजिस बाउल में प्रैक्टिस करने से पहले 3 दिन तक कड़े आइसोलेशन पर रहना होगा.
भारत को कम वक्त मिलेगा
भारतीय क्रिकेट टीम के पास तैयारियों के लिए काफी कम वक्त होगा क्योंकि फाइनल मुकाबला 18 जून से शुरू होने वाला है. दूसरी तरफ से न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम इंग्लैंड (England) के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है.
मुंबई के मुकाबले छोटा क्वारंटीन
इंग्लैंड टूर (England Tour) पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया (Team India) के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मुंबई (Mumbai) के होटल में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन (Quarantine) थे. हालांकि साउथैम्पटन (Southampton) में आइसोलेशन पीरियड काफी छोटा है.
साथी खिलाड़ियों से मिलने की इजाजत नहीं
बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम की चार्टर्ड प्लेन से सफर के दौरान का एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें खिलाड़ियों से बात की गई है. अक्षर पटेल ने इस वीडियो में कहा, ‘मैंने बहुत अच्छी नींद ली. अब हमें क्वारंटीन होना है. हमें बताया गया है कि 3 दिन तक एक दूसरे से भी नहीं मिल सकते तो हम इतने दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे.’
Excitement is building up as #TeamIndia arrive in England pic.twitter.com/FIOA2hoNuJ
— BCCI (@BCCI) June 4, 2021
इंग्लैंड के साथ भी होगी सीरीज
भारत की पुरुष और महिला टीमें एक विमान से इंग्लैंड रवाना हुई. लंदन पहुंचने के बाद भारतीय टीम बस से 2 घंटे का सफर करके साउथैम्पटन पहुंची. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं.
