IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. यूएसए और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीतकर बड़बोला पाकिस्तान भारत के खिलाफ भीगी बिल्ली नजर आया. चर्चा पाकिस्तानी ओपनर की है जिसने यूएसए के खिलाफ मैच में भारत को खुली चुनौती दी थी. लेकिन अब मुंह छिपाने को मजबूर हो गया है. पाकिस्तान का ये नामी ओपनर टीम इंडिया के खिलाफ खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हुआ.
यूएसए के खिलाफ खेली थी शानदार पारी
यूएसए के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के इस ओपनर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस खिलाड़ी ने 41 गेंद में 73 रन की पारी खेली थी जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे. इस पारी के बाद ये पाकिस्तानी प्लेयर औकात ही भूल गया था और टीम इंडिया को ही चुनौती दे डाली थी. जब बात खुद को साबित करने की आई तो इस खिलाड़ी की बत्ती गुल हो गई. हार्दिक पांड्या ने 0 के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया.
कौन है ये खिलाड़ी?
हम बात कर रहे पाकिस्तान के स्टार साहिबजादा फरहान की जो टीम इंडिया के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए और सपने प्लेयर ऑफ द मैच के देखे थे. उन्होंने यूएसए के खिलाफ मैच से पहले कहा था, ‘मैंने अपने लिए एक पर्सनल टारगेट सेट किया है, इस वर्ल्ड कप में कम से कम दो से तीन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतना. मुझे लगा कि यह पिच बहुत बेहतर थी. बॉल बैट पर अच्छी तरह आ रही थी.’
ये भी पढ़ें.. ‘बच्चे की पसंद हमारी…’ कौन हैं ईशान कि चर्चित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया
भारत को दिया था चैलेंज
इस ओपनर ने भारत के खिलाफ मैच के सवाल पर कहा था, ‘मेरी सोच अपना नैचुरल गेम खेलते रहने की थी क्योंकि T20 क्रिकेट में, एक ओपनर के तौर पर, आपको उसी तरह खेलना होता है. कैप्टन ने हमें यही रोल दिया है, पहले छह ओवर में अटैक जारी रखना. हम उसी माइंडसेट के साथ उतरेंगे जैसा हमने इंडिया के खिलाफ अपने पिछले मैचों में किया था, जिसमें एशिया कप भी शामिल है. हम पॉजिटिव रहने और अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे.’ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की.
