India vs New Zealand: भारत के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 0-3 से पीछे है. हालांकि, ब्लैक कैप्स ने अभी तक मैदान में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन नहीं उतारा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये दोनों टीमों के लिए तैयारी करने का आखिरी मौका है. टीम इंडिया की बात करें तो तिलक वर्मा के अलावा बाकी वही खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो आगामी विश्व कप में खेलते दिखेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के मामले में ऐसा नहीं है. हालांकि, बाकी बचे दो मैचों में कीवी बड़ा बदलाव कर सकती है.
भारत के खिलाफ बाकी बचे दो टी20 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में कई बदलाव हुए हैं. उन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है जो अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं रहेंगे. वहीं, स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फरग्यूसन और ऑलराउंडर जिमी नीशम को शामिल किया गया है. धाकड़ बल्लेबाज फिन एलन आखिरी मैच में उपलब्ध होंगे.
मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरेगा न्यूजीलैंड
मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली टीम भले ही भारत के खिलाफ सीरीज में 0-3 से पिछड़ी हुई है, लेकिन उनका असली मकसद टी20 वर्ल्ड कप है. अलग-अलग वजहों से कुछ खिलाड़ी अभी तक इस सीरीज में नहीं खेल सके थे, लेकिन अब न्यूजीलैंड की बेस्ट प्लेइंग इलेवन भारत में लैंड कर चुकी है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते दिखे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि लॉकी फरग्यूसन और जिमी नीशम अपने अनुभव का इस्तेमाल कर दोनों पर लगाम लगा पाते हैं या नहीं. वहीं, आखिरी मैच में फिन एलन पर भी नजर रहेगी हो हाल ही में खत्म हुए बिग बैश लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी करते दिखे थे और टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाए थे.
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 26, 2026
ये होगी न्यूजीलैंड की बेस्ट प्लेइंग 11
डेवन कॉनवे (चौथे मैच में, 5वें में फिन एलन), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, इश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फरग्यूसन
ये भी पढ़ें: कहानी में नया ट्विस्ट… अब क्या करेंगे नकवी? पाकिस्तान के बाहर होते ही T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की होगी वापसी!
