News in Brief

IND vs NZ: पिछले साल टेस्ट में न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक व्हाइटवॉश का जख्म भरा नहीं था कि कीवी टीम ने गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम को एक और जख्म दे दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 2-1 से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी. पहली बार न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा. इस हार के दाग के बाद गिल निराश नजर आए. उन्होंने टीम की वीकनेस पर बात की साथ ही दिग्गज विराट कोहली को सलाम ठोका जिन्होंने इस मुकाबले को जीतने के लिए आखिरी तक पूरी ताकत झोंक दी. 

क्या बोले शुभमन गिल?
 
शुभमन गिल ने हार के बाद कहा, ‘पहले मैच के बाद, 1-1 से बराबरी पर आने के बाद, जिस तरह से हम खेले, निराशा हुई. कुछ ऐसे पहलू हैं जिन पर हमें ध्यान देना होगा, सोचना होगा और बेहतर करना होगा. जिस तरह से विराट बैटिंग कर रहे हैं, वह हमेशा एक प्लस पॉइंट है. इस सीरीज़ में हर्षित ने जिस तरह से बैटिंग की, नंबर 8 पर बैटिंग करना आसान नहीं होता. जिस तरह से उसने जिम्मेदारी संभाली और जिस तरह से तेज़ गेंदबाजों ने इस सीरीज़ में बॉलिंग की, वह भी अच्छा था.’

वर्ल्ड कप के प्लान पर किया इशारा 

Add Zee News as a Preferred Source

गिल ने हार के बाद वर्ल्ड कप वाले प्लान पर भी चुप्पी तोड़ी. नितीश रेड्डी ने इस मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक ठोका जिनके स्पॉट को लेकर गिल ने बात की. उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, हम उसे (नीतीश रेड्डी) मौके देना चाहते हैं और हम उसे काफी ओवर देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि हमारे लिए किस तरह के कॉम्बिनेशन काम करते हैं और उसके लिए किस तरह की गेंदें काम करती हैं.’

ये भी पढे़ं.. इंदौर में विराट कोहली ने बल्ले से बरपाया कहर, जड़ दिया ODI का 54वां शतक

कोहली का ‘वन मैन शो’

इंदौर में भारत को पहली बार वनडे में हार का सामना करना पड़ा है. चेजमास्टर विराट कोहली ने टीम इंडिया की जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. उन्होंने 108 गेंद में 124 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके. हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी का कुछ देर तक साथ मिला दोनों ने फिफ्टी ठोकी, लेकिन इस तिकड़ी के विकेट के बाद सारी उम्मीदें टूट गईं.