News in Brief

India vs New Zealand T20I Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज नागपुर में बुधवार (21 जनवरी) को शुरू होने वाली है. पहले मैच को लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी. उन्होंने मैच से एक दिन पहले बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच में खेलेंगे. सूर्या के इस बयान से ये तय हो गया है कि श्रेयस अय्यर सीरीज के ओपनिंग मैच में नहीं खेल पाएंगे. तिलक वर्मा के चोटिल होने के बाद उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया है.

संजू और किशन प्लेइंग-11 में

घरेलू क्रिकेट में पिछले दो साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह मिली है. पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन प्राथमिकता हैं. ऐसे में ईशान को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी मुश्किल थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किशन का खेलना तय बताया है.

Add Zee News as a Preferred Source

26 महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे ईशान

सूर्यकुमार ने कहा कि ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे और तीसरे स्थान पर खेलेंगे. कप्तान के इस बयान के बाद ईशान का लगभग 26 महीने के बाद भारतीय टीम की जर्सी में दिखना तय हो गया है. ईशान मूल रूप से पारी की शुरुआत करते हैं, लेकिन मध्यक्रम में भी वह बल्लेबाजी करते रहे हैं. भारत के लिए भी वे मध्यक्रम में खेल चुके हैं. इसलिए उनके लिए बल्लेबाजी का ये क्रम ज्यादा चिंताजनक नहीं है.

ये भी पढ़ें: 2,70,00,00,000 रुपये… BCCI की लगी लॉटरी, IPL से इस AI कंपनी की डील पक्की!

तिलक के नंबर पर ही खेलेंगे ईशान

तिलक वर्मा टीम का हिस्सा थे, लेकिन चोट की वजह से सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो गए हैं. तिलक की जगह टीम में श्रेयस अय्यर को लाया गया है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में इन फॉर्म ईशान किशन की जगह पक्की हो गई है. तिलक के ही बल्लेबाजी क्रम तीसरे नंबर पर ही उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा. ईशान किशन को टी20 फॉर्मेट का बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Video: ‘गेंद डाल चुपचाप…’, कुलदीप यादव पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्सा? टी20 वर्ल्ड कप से पहले कह दी ऐसी बात

ऐसा है ईशान किशन का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के रिकॉर्ड की बात करें तो 7 मैचों की 7 पारियों में उनके बल्ले से 103 रन निकले हैं. उनका औसत 14.71 है और इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है. किशन का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड साधारण है और इसे बेहतर करने का उनके पास अवसर है. अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेलने वाले ईशान ने कुल 32 टी20 मैचों की 32 पारियों में 6 अर्धशतक लगाते हुए 796 रन बनाए हैं.