न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल को इस समय रोकना लगभग नामुमकिन साबित हो रहा है. हर मैच में लगता है, जैसे वो ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आए हैं. इंदौर ODI में भी टीम संकट में थी. ब्लैक कैप्स ने महज 5 रन पर 2 विकेट खो दिए थे, लेकिन मिचेल ने आराम से पारी को आगे बढ़ाया और उनके आने के बाद ऐसा लगा ही नहीं कि न्यूजीलैंड की टीम पर किसी तरह का दबाव है.
मिचेल चौथे नंबर पर तब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब न्यूजीलैंड 5 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विल यंग 30 के साथ 53 रन की साझेदारी की.
भारत के खिलाफ सबसे अधिक 50+ रन बनाने वाले खिलाड़ी (न्यूजीलैंड)
5 – केन विलियमसन (2014)
4 – डैरिल मिशेल (2025-26)
3 – ग्लेन टर्नर (1975-76)
3 – स्टीफन फ्लेमिंग (1994-95)
3 – रोजर ट्वोस (1999)
3 – रॉस टेलर (2019-20)
डेरेल मिचेल ने जड़ा ODI करियर का 9वां शतक
शानदार फॉर्म में चल रहे डेरेल मिचेल ने इस सीरीज में लगातार दूसरा और ODI करियर का 9वां शतक जड़ दिया. इस सेंचुरी से विराट कोहली के करोड़ों फैंस को भी झटका लगेगा, क्योंकि अगले बुधवार को जब आईसीसी ताजा ODI रैंकिंग की जो सूची जारी करेगा, उसमें कोहली का ताजा छिनना तय है. न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरेल मिचेल कोहली को पछाड़कर नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन जाएंगे.
भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने स्कोरबोर्ड पर 338 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. मिचेल ने 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 137 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस मुकाबले में धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भी उनका भरपूर साथ निभाया और धमाकेदार शतक जड़ा. दोनों के बीच 219 रनों की साझेदारी हुई. फिलिप्स ने 120.45 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 106 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
