News in Brief

Badminton India Open 2026: इंडिया ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन ने जीत से शुरुआत की. उन्होंने मेंस सिंगल्स में हमवतन खिलाड़ी आयुष शेट्टी को पहले राउंड में हराकर बाहर कर दिया. विमेंस डबल्स में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने भी पहले राउंड का मैच जीत लिया. पहले दिन मंगलवार (13 जनवर) को कुछ उलटफेर भी देखने को मिले. चीनी ताइपे के पुरुष चौथी सीड चाउ टिएन चेन, जापान के सातवीं सीड कोडाई नारोका और फ्रांस के छठी सीड एलेक्स लैनियर इवेंट के पहले दिन बाहर हो गए.

लक्ष्य की शानदार जीत

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 में लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी के खिलाफ 21-12, 21-15 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला सिर्फ 36 मिनट तक चला. दूसरी ओर, सैयद मोदी इंटरनेशनल की विजेता त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने इंदिरा गांधी मल्टी-पर्पस इंडोर स्टेडियम में थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसथापोर्नपर्न और सुकिता सुवाचाई को 21-15, 21-11 से मात दी.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप का बवाल… बांग्लादेश ने भारत आने से किया इनकार, अब क्या करेगी जय शाह की टीम?

त्रिशा और गायत्री का वर्चस्व

त्रिशा और गायत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम के अभियान की विजयी शुरुआत की. दुनिया की नंबर 21 भारतीय जोड़ी 42 मिनट तक चले इस मुकाबले में थाई जोड़ी के सामने शायद ही किसी दबाव में थी. भारतीय जोड़ी अब चीन की सातवीं वरीयता प्राप्त ली यी जिंग और लुओ जू मिन का सामना करेगी, जिन्होंने यूएसए की फ्रांसेस्का कॉर्बेट और जेनी गाई को 21-12, 21-8 से हराया.

ये भी पढ़ें: ODI Records: राजकोट में ‘रिकॉर्ड के राजा’ बनेंगे विराट कोहली, एक झटके में पीछे हो जाएंगे सचिन-द्रविड़ और रोहित शर्मा

पहले दिन के अन्य नतीजे

इससे पहले, कनाडा के ब्रायन यांग ने चाउ को 21-19, 21-11 से शिकस्त दी. दूसरी ओर, चीनी ताइपे के ची यू जेन ने लैनियर को 21-17, 21-19 से हराया. कोडाई नाराओका ने हमवतन केंटा निशिमोटो के खिलाफ 6-21, 5-7 से पीछे रहते हुए मैच छोड़ दिया. मेंस डबल्स में हरिहरन अमसकरुणन और एमआर अर्जुन भी दूसरे राउंड में पहुंच गए. इस जोड़ी ने पहले राउंड में मलेशियाई जोड़ी ओंग येव सिन और टेओ ई यी को 21-15, 21-18 से हराया. अब उनका सामना चीन के चौथे वरीयता प्राप्त लियांग वेई केंग और वांग चांग से होगा. विमेंस डबल्स की फाइनलिस्ट श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबम को हांगकांग चीन की लुई लोक लोक और त्सांग हियू यान के खिलाफ 11-21, 22-20, 22-24 से हार का सामना करना पड़ा.