News in Brief

T20 World Cup 2026 India Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान थोड़ी देर में होने वाला है. बीसीसीआई चयन समिति की बैठक शनिवार (20 दिसंबर) को मुंबई स्थित बोर्ड के मुख्यालय में हो रही है. बैठक में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल होंगे.  कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की उम्मीद है. 

टीम में चुने जाएंगे 15 खिलाड़ी

बैठक में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम को चुना जाएगा. हालांकि, यह अभी प्रारंभिक टीम होगी और इसमें आने वाले समय में बदलाव भी किए जा सकते हैं. यह भी लगभग तय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप का स्क्वॉड लगभग एक ही होगा. भारत कीवी टीम के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा. सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी को होगी और उसके बाद 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप में भारत 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया का सामना करने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम जाएगी. 15 फरवरी को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ंत होगी. इसके बाद टीम 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से ग्रुप राउंड को समाप्त करेगी. 21 फरवरी से 1 मार्च तक सुपर-8 राउंड के मैच होंगे. 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल होगा. इसके बाद 8 तारीख को फाइनल खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: टेस्ट में मिला जख्म, टी20-वनडे में जलवा, 2025 में कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन?

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की संभावित टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.