News in Brief

KC Cariappa Cricketer: आईपीएल के पूर्व स्पिनर केसी करियप्पा ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान नाई, लेकिन कभी इंटरनेशनल मैचों में नहीं खेल पाए. 31 साल के करियप्पा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए यह खबर शेयर की. इसमें उन्होंने अपने उस सफर के बारे में बताया जो उन्हें गलियों में खेलने से लेकर देश भर के स्टेडियम की लाइट्स में खेलने तक ले गया.

इस सफर ने मुझे सब कुछ दिया: करियप्पा

करियप्पा ने लिखा, ”उन गलियों से जहां यह सब शुरू हुआ, स्टेडियम की लाइट्स तक और गर्व से जर्सी पहनने तक, मैंने वह सपना जिया जिसकी मैंने कभी सिर्फ कल्पना की थी. आज मैं भारतीय क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा करता हूं. इस सफर ने मुझे सब कुछ दिया. जीत जिसने मुझे मुस्कुराने पर मजबूर किया, हार जिसने मुझे तोड़ा और सबक जिसने मुझे बनाया.”

Add Zee News as a Preferred Source

करियप्पा का छलका दर्द

अपने विदाई नोट में करियप्पा ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का अपने करियर को संवारने के लिए और मिजोरम क्रिकेट एसोसिएशन का एक अहम दौर में उनके साथ खड़े रहने के लिए आभार जताया. उन्होंने आगे कहा, ”मैं KSCA का दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे बनाया, मेरा मार्गदर्शन किया और मुझ पर तब भरोसा किया जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. मिजोरम क्रिकेट एसोसिएशन का मुझ पर भरोसा करने और परिवार की तरह मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद.”

ये भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान ने कटाई पाकिस्तान की नाक, ऑस्ट्रेलिया में सरेआम बेइज्जती, सिर झुकाए क्रीज से OUT

KKR के साथ शुरू हुआ था आईपीएल करियर

करियप्पा का आईपीएल सफर 2015 में शुरू हुआ, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में साइन किया. यह उनके ऊपर आईपीएल में लगाई गई सबसे बड़ी बोली थी. उस समय उनके पास सीनियर लेवल का घरेलू अनुभव नहीं था. कर्नाटक प्रीमियर लीग में उनके प्रदर्शन ने IPL स्काउट्स का ध्यान खींचा और उन्हें एक मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर पहचान मिली.

डिविलियर्स को किया था आउट

करियप्पा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया और एबी डिविलियर्स को आउट करके अपनी पहचान बनाई. हालांकि, उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और शुरुआती समय के बाद उन्हें टीम से निकाल दिया गया. करियप्पा ने बाद में 2017 से 2018 तक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला. 2019 में KKR में वापस आए. 2021 से 2023 के बीच राजस्थान रॉयल्स के सदस्य रहे.

ये भी पढ़ें: ‘मेरे से क्या लेना देना…’, बांग्लादेश में मुस्तफिजूर रहमान पर बवाल, गुस्से में मोहम्मद नबी ने रिपोर्टर की लगाई क्लास

ऐसा रहा करियप्पा करियर

11 IPL मैचों में करियप्पा ने 9.66 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 14 फर्स्ट-क्लास मैच खेले, जिसमें 23.20 की शानदार औसत से 75 विकेट लिए. इसमें पांच बार पांच विकेट और दो बार 10 विकेट लेने का प्रदर्शन शामिल है. उन्होंने 20 लिस्ट ए मैचों में 24 विकेट भी लिए और अपने टी20 करियर को 24.62 की औसत और 6.60 की इकॉनमी से 58 विकेट के साथ खत्म किया.