News in Brief

Mustafizur Rahman: इन दिनों T20 वर्ल्ड कप 2026 का माहौल बना हुआ है. 20 टीमों के बीच 7 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट का मंच सज चुका है. इस बार बांग्लादेश टीम को बाहर करके उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. अब बांग्लादेश टीम के स्टार बॉलर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. आईपीएल 2026 से निकाले गए बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को नई टीम मिल चुकी है. रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में नई टीम का दामन थामा है. वो लाहौर कलंदर्स के लिए खेलेंगे. इस फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर रहमान को करोड़ों रुपए में साइन कर लिया है. इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो चुकी है.

6.44 करोड़ में हुई साइनिंग

लाहौर कलंदर्स ने खुलासा कर दिया है कि रहीम एक बार फिर टीम की जर्सी पहनने को तैयार हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि लाहौर की टीम ने इस सीमर को PKR 6.44 करोड़ में साइन किया है. ये वही टीम है, जिसके लिए मुस्तफिजुर 2016 और 2018 में खेल चुके हैं. मुस्तफिजुर को लेकर लाहौर कलंदर्स की तरफ से कहा गया है कि वह हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा हैं, जिन्होंने कभी हमें नहीं छोड़ा.

शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में खेलेंगे रहमान

लाहौर कलंदर्स की टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं. इस टीम ने ऑक्शन से पहले कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक, ऑलराउंडर सिकंदर रजा और युवा खिलाड़ी मोहम्मद नईम को अपने कोर ग्रुप में रखा है. अब रहीम के आने से टीम की ताकत बढ़ चुकी है. ये बात खुद लाहौर कलंदर्स के मालिक समीन राणा कहते हैं. उन्होंने कहा- हम उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में वापस पाकर बहुत खुश हैं, उनका टैलेंट, अनुभव और समर्पण हमारे लिए बहुत कीमती होगा, क्योंकि हमारा लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना और PSL 11 में अपनी छाप छोड़ना है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों चर्चा में रहे हैं मुस्तफिजुर रहमान?

ये वही मुस्तफिजुर रहमान हैं, जो पिछले कुछ महीनों से खबरों में बने हुए हैं. इसी गेंदबाज की वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB और BCCI आमने-सामने आ गए थे. जिसके बाद टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश की विदाई भी हुई. इस खिलाड़ी को KKR ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ में खरीदा था. लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में ये मांग उठी कि रहीम को आईपीएल से रिलीज करना चाहिए.

इस पूरे मामले पर जब बवाल मचा तो BCCI के कहने पर KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. BCCI के इस कदम से नाराज होकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को T20 वर्ल्ड कप में शामिल किया है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: फंस गया PAK… India के बाद इस टीम के खिलाफ भी रद्द होगा मैच? वजह कर रही हैरान