News in Brief

IPL 2026 RCB Adar Poonawalla: बिजनेस टाइकून अदार पूनावाला ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खरीदने की तैयारी पूरी कर ली है. आरसीबी आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन है. उसने पिछली बार पहला खिताब जीता था. आरसीबी की बिक्री की बात पिछले साल तब सामने आई जब मौजूदा मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड की पेरेंट कंपनी डियाजियो फ्रेंचाइजी को नए हाथों में देना चाहती थी.

पूनावाला ने क्या लिखा?

एक्स पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और पूनावाला फिनकॉर्प के चेयरमैन अदार पूनावाला ने बोली प्रक्रिया में अपनी भागीदारी की पुष्टि की. 45 वर्षीय अदार पूनावाला ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”अगले कुछ महीनों में मैं आईपीएल की सबसे अच्छी टीमों में से एक आरसीबी के लिए एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बोली लगाऊंगा.”

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

विजय माल्या की कंपनी थी मालिक

आरसीबी 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से ही टूर्नामेंट में खेल रही थी. तब विजय माल्या के यूबी ग्रुप ने फ्रेंचाइजी को 111.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था. 2014 में लंदन में लिस्टेड स्पिरिट्स दिग्गज डियाजियो आरसीबी में बहुमत हिस्सेदार बन गई. टीम की बिक्री यूनाइटेड स्पिरिट्स और डियाजियो के कॉर्पोरेट चैनलों के माध्यम से होगी.

आरसीबी का प्रदर्शन और चिन्नास्वामी का मुद्दा

विश्व क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक आरसीबी का  आईपीएल खिताब का लंबा इंतजार पिछले साल खत्म हुआ जब उसने इतिहास में पहली बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर खिताब जीता. इस टीम के लिए वर्ल्ड क्रिकेट के आइकन विराट कोहली 2008 से ही खेल रहे हैं और वह लंबे समय तक टीम के कप्तान भी रहे हैं. हालांकि, 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मचने से यह जीत फीकी पड़ गई. उस भगदड़ में एक नाबालिग सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: ODI से फ्लॉप होकर डोमेस्टिक में भी शुभमन गिल ने तोड़ा दिल, अनजान गेंदबाज ने 0 पर भेजा पवेलियन, रवींद्र जडेजा भी फुस्स

चिन्नास्वामी में नहीं हुए वर्ल्ड कप के मैच

उस घटना के कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े स्तर के मैचों की मेजबानी के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था. नतीजतन, स्टेडियम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2026 के मैचों की मेजबानी के अधिकार खो दिए, जिसे भारत ने जीता था. हालांकि, कर्नाटक सरकार ने आगामी आईपीएल में इस स्थान पर मैचों की मेजबानी के लिए हरी झंडी दे दी है, लेकिन RCB ने कई ऐसे मुद्दों की ओर इशारा किया है जिन पर ध्यान देने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से OUT, अब क्या करेगा पाकिस्तान? ICC के फैसले से मोहसिन नकवी की खिसकी जमीन

आरसीबी ने दिया था बयान

आरसीबी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ”हम प्रतिष्ठित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति देने के कर्नाटक सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं और हम KSCA (कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) के चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर काम में किए गए प्रयासों को भी पहचानते हैं और उनकी सराहना करते हैं, जिसके कारण मैचों की मेजबानी के लिए यह सशर्त मंजूरी मिली है. हमारी शुरुआती बातचीत से पता चला है कि अभी भी कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है और हम टीम और अपने फैंस के लिए एक ज़िम्मेदार फैसला लेने से पहले सभी स्टेकहोल्डर्स से मिले इन पैरामीटर्स और इनपुट पर विचार कर रहे हैं.”