Riyan Parag is New Captain for Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का मंच तैयार है. सीजन के आगाज से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने अपना नया कप्तान चुन लिया है. नए कप्तान का नाम रियान पराग है, जो 2019 से इस टीम का हिस्सा हैं. , हालांकि अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने के बाद यह फैसला लिया गया है. चेन्नई ने ट्रेड डील के तहत संजू को लिया था और बदले में राजस्थान को रवींद्र जडेजा और सैम करन के रूप में 2 मैच विनर ऑलराउंडर राजस्थान रॉयल्स को दिए थे.
आईपीएल 2025 में कप्तानी करने वाले संजू सैमसन चोटिल थे. उन्होंने कुल 8 मैच मिस किए थे. उनकी जगह रियान पराग ने ही टीम की कमान संभाली थी. बतौर कप्तान रियान ने अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी. हालांकि टीम का सीजन अच्छा नहीं गया था और सिर्फ 4 मैच जीतकर ये टीम 9वें नंबर पर रही थी. अब 2026 में टीम रियान की लीडरशिप में ही आगे बढ़ेगी.
रियान पर क्यों जताया गया भरोसा?
दाएं हाथ के स्टार बैट रियान पराग 2019 से राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं. वो इस टीम के लिए 7 साल से खेरहे हैं. अब तक अपने करियर में वो 84 मैच खेलकर 1566 रन बना चुके हैं. गेंद से 7 शिकार भी किए. 2024 उनके लिए बेहद शानदार था, जिसमें उन्होंने 573 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 52.09 का रहा था. 2025 के सीजन में उन्होंने 393 रन बनाए थे. ये रन 166.52 की स्ट्राइक रेट के साथ आए थे.रियान की उम्र अभी 24 साल के हैं और टीम ने लॉन्ग टर्म की सोच के साथ उन्हें कप्तान बनाया है.
खबर अपडेट हो रही है…
