
नई दिल्ली: भारत के स्टार खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) ने पत्नी सफा बेग के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करते है लेकिन उनकी पत्नी सफा बेग हमेशा हिजाब में नजर आती है और चेहरा नहीं दिखाती हैं. जिसके चलते कई बार फैंस ने इरफान पठान को ट्रोल किया है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.
इरफान पठान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
दरअसल इरफान पठान (Irfan Pathan), उनकी पत्नी और उनके एक बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में इरफान पठान की पत्नी के चेहरे को धुंधला दिख रहा है. फैंस ने जब ये तस्वीर देखी तो वो इरफान पठान को ट्रोल करने लगे.
इरफान पठान (Irfan Pathan) ने ट्विटर पर सफाई दी है. उन्होंने ये ही तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘यह तस्वीर मेरी क्वीन(पत्नी) ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की है. इस तस्वीर के सामने आने के बाद हमें बहुत नफरत मिल रही है. मुझे इस तस्वीर को यहां पर भी पोस्ट करने दो. मेरी पत्नी ने अपनी पसंद से इस तस्वीर को धुंधला किया है और हाँ, मैं उसका मालिक नहीं उसका साथी हूं’.
इरफान की पत्नी सफा बेग ने फैंस को दिया करारा जवाब
टाइम्स ऑफ इंडिया से की गई बातचीत में सफा बेग ने कहा, ‘मैंने इमरान का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है और मैं ही उसमें पोस्ट करती हूं ताकि जब वो बड़ा हो तब ये यादें देख सकते. मैं ये अकाउंट संभालती हूं और खास कर जब इस तस्वीर की बात करें तो मैंने अपने चेहरे को खुद धुंधला किया था अपनी मर्जी से. ये पूरा मेरा फैसला था और इरफान का इससे कोई लेना देना नहीं है.
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि एक परिवार की सिंपल सी तस्वीर से बिना बात की कॉन्ट्रोवर्सी हो जाएगी. मैं बहुत निजी इंसान हूं और मुझे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होना पसंद नहीं’.
बता दें कि सफा और इरफान की मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं है. लेकिन कहा जाता है कि इस दोनों की पहली मुलाकात 2014 में दुबई में हुई थी. जिसके बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी. सफा और इरफान ने अपने बेटे का नाम इमरान खान पठान रखा है.
कौन हैं सफा बेग?
सफा बेग का जन्म 28 फरवरी 1994 को हुआ था और वह उम्र में इरफान पठान से 10 साल छोटी हैं. उन्होंने सऊदी अरब के जेद्दा जिले के अजीजिया में पली-बढ़ी हैं और वहां के इंटरनेशनल इंडियन स्कूल से पढ़ाई की है. सफा बेहद खूबसूरत हैं. वो मिडिल ईस्ट एशिया की एक बड़ी मॉडल रह चुकी है और उनकी तस्वीरें वहां की कई बड़ी फैशन मैगजीन में छपी हैं.
