News in Brief

नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस के बीच जितने पॉपुलर खेलने वाले खिलाड़ी होते हैं उतनी ही आज कल स्पोर्ट्स एंकर्स (Sports Anchors) भी होती हैं. लोग अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स एंकर्स को काफी करीब से फॉलो करते हैं. लेकिन कभी-कभी यही लोग सोसल मीडिया पर कुछ ऐसे कमेंट भी कर देते हैं जिनसे ये एंकर्स भड़क जाती हैं. 

मयंती लैंगर को डेट का ऑफर 

ऐसा ही कुछ मशहूर स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर के साथ भी हुआ है. ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर (Mayanti Langer) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. अभी हाल ही में एक यूजर ने एक ट्वीट के जरिए मयंती को डेट पर ले जाने की बात की. उस यूजर ने मयंती को टैग करते हुए लिखा, ‘जब मैं तुम्हें देखता हूं तब मुझे आईपीएल देखने में कोई दिक्कत नहीं होती. काश मैं इतना प्रभावशाली होता कि तुम्हें डिनर के लिए ले जा पाता. मेरे पास यह कहने के लिए शब्द नहीं हैं कि तुम कितनी खूबसूरत हो.’

मयंती ने दिया करारा जवाब 

इस यूजर से डेट का ऑफर पाकर मयंती (Mayanti Langer) ने इसे इग्नोर करने की जगह जवाब देने की ठानी. मयंती ने अपने जवाब में लिखा, ‘धन्यवाद! मैं और मेरे पति आपके साथ जुड़ना पसंद करेंगे.’ मयंती के इस करारे जवाब पर फैंस उस यूजर को ही ट्रोल करने में लग गए. दरअसल मयंती जैसी कई स्पोर्ट्स एंकर्स को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की कमेंट्स का सामना करना पड़ता है. 

अभी-अभी मां बनी हैं मयंती 

बता दें कि मयंती लैंगर (Mayanti Langer) हाल ही में मां बनी हैं. वो आज कल अपने काम से ठोड़ा दूर हैं और ज्यादातर समय अपने बच्चे के साथ ही गुजार रही हैं. मयंती बहुत फेमस हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद टीवी और सोशल मीडिया पर फॉलो करना पसंद करते हैं. मयंती के पति स्टुअर्ट बिन्नी लंबे समय से क्रिकेट की पिच से दूर हैं.