नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) के बीच हुआ विवाद किसी से छुपा नहीं है शमी की पत्नी ने उनपर और उनके परिवार पर काफी गंभीर आरोप लगाए, हालांकि कोई आरोप अब तक सही साबित नहीं हो पाया है. हसीन जहां वक्त-वक्त पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है.
बुरी तरह ट्रोल हो गईं हसीन जहां
हसीन जहां (Hasin Jahan) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी किसी के लिए भी नहीं रुकती, इसलिए किसी की परवाह नहीं करो, जिंदगी का वसूल है गुजरना और गुजर ही जाएगी’.
हसीन जहां (Hasin Jahan) के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है. उनके इस कैप्शन को लेकर यूजर्स शमी को ध्यान में रखते हुए उनपर भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं.

शमी और हसीन जहां का नहीं हुआ तलाक
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं. इन दोनों के बीच विवाद काफी वक्त से चल रहा है. बता दें कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है.
मीडिया में उछली थी शमी-हसीन जहां की पर्सनल लाइफ
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और हसीन जहां (Hasin Jahan) की शादी 7 अप्रैल 2014 में हुई थी. जिसके कुछ सालों के बाद शमी की पत्नी ने उनपर दूसरी औरतों के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया था साथ ही हसीन, शमी पर बलात्कार जैसा गंभीर आरोप भी लगा चुकी हैं.
इसके बाद हसीन जहां (Hasin Jahan) के बारे में भी काफी खबरें आने लगी थी. कहा जा रहा था कि साल 2002 में हसीन को एक दुकानदार से प्यार हो गया था, जिसका नाम शेख सैफूद्दीन था. उस वक्त हसीन 10वीं क्लॉस में पढ़ती थीं. हसीन जहां ने परिवार के खिलाफ जाकर उसी साल सैफूद्दीन से शादी कर ली, मगर ये शादी ज्यादा वक्त नहीं चल सकी. हसीन और सैफूद्दीन का साल 2010 में तलाक हो गया. हसीन और सैफूद्दीन के 2 बच्चें भी हैं, जो अपने पिता के पास रहते हैं.
सैफूद्दीन से अलग होने के बाद साल 2012 में हसीन चीयरलीडर बन गईं और इसी दौरान उनकी और मोहम्मद शमी की पहली मुलाकात हुई. पहली मुलाकात से ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और डेटिंग शुरू कर दी. हालांकि इन सब विवादों के बाद ये दोनों अलग-अलग ही रह रहे हैं.
