News in Brief

श और राजनीति की बात को अलग रख दिया जाए. सिर्फ क्रिकेट को ही देखें तो बीसीसीआई से बांग्लादेश क्रिकेट के लिए क्या-क्या नहीं किया. दो ही चीज देखें. पहला भारत ने कितना किया दूसरा पलटकर बांग्लादेश ने क्या सिला दिया. भारत ने टेस्ट स्टेटस दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई. डालमिया ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. वहां पहला टेस्ट भारत ने ही खेला. एशियन क्रिकेट काउंसिल के जरिए बांग्लादेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर खड़ा कराया. बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए भारत में ट्रेनिंग कैंप लगवाए. आईपीएल में वहां के खिलाड़ी खेलते रहे. अब बांग्लादेश ने क्या-क्या सिला दिया. इसकी शुरुआत पहले ही बांग्लादेश ने कर दी थी. पानी पहले से ही सिर के ऊपर बह रहा था. भारत ने धैर्य तब भी बनाए रखा अब भी बनाए रखा है. लेकिन इस बार रिजल्ट कुछ और है.

 डूब रहा BCB क्रिकेट

यह बात सही है कि कट्टरपंथियों के चक्कर में बांग्लादेश क्रिकेट लगभग डूब के कगार पर पहुंच गया है. रही सही कसर पाकिस्तान ने पूरी कर दी है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बांग्लादेश को भड़काया. टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान यहां तक बोल गया कि वो बांग्लादेश के साथ है और उसके मैच वो पाकिस्तान में कराने को तैयार है. बांग्लादेश भूल रहा था कि भारत और भारतीय क्रिकेट ने उसके लिए क्या किया है. वो पाकिस्तान के बहकावे में आ गया. बात बस इतनी सी थी कि मुस्तफिज़ुर रहमान का नाम आईपीएल से बीसीसीआई ने हटा दिया. लीग स्तर पर हुए इस निर्णय को बांग्लादेश इंटरनेशनल बनाने पर तुल गया.

Add Zee News as a Preferred Source

BCCI ने किया था सपोर्ट

अब इस मामले में सिर्फ दो चीज देखिए और समझ में आ जाएगा कि बांग्लादेश किस तरह विनाशकाले विपरीत बुद्धि वाली अवस्था में चला गया है. पहला कि भारत ने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए क्या किया. बदले में बांग्लादेश ने कैसा रिस्पॉन्स दिया है. शुरुआती दौर में BCCI ने बांग्लादेश को ICC में फुल मेंबरशिप दिलाने के लिए मजबूत लॉबिंग की. 1999 वर्ल्ड कप के बाद उनकी परफॉर्मेंस को सपोर्ट कर टेस्ट स्टेटस की राह आसान बनाई.

जगमोहन डालमिया

जगमोहन डालमिया ने 2000 में बांग्लादेश को टेस्ट स्टेटस दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई. उन्होंने एशियाई बोर्डों का समर्थन जुटाया और ICC में unanimous वोट सुनिश्चित कराया. बांग्लादेश को टेस्ट स्टेटस मिलने के तुरंत बाद भारत ने उनका पहला टेस्ट मैच खेला. नवंबर 2000 में ढाका में भारत vs बांग्लादेश टेस्ट से उनकी टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत हुई. वो बीसीसीआई ही था जब डालमिया ने बांग्लादेश को 1998 ICC KnockOut Trophy होस्ट करने का अधिकार दिलाया. इससे बांग्लादेश को बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म और एक्सपीरियंस मिला.

को-होस्टिंग का मौका मिला

1986 Asia Cup में भारत के श्रीलंका ना जाने पर बांग्लादेश को ODI डेब्यू का मौका मिला. उस समय श्रीलंका गृहयुद्ध जैसी स्थिति थी और सुरक्षा कारणों से भारत नहीं गया था. BCCI के फैसले से ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला ODI खेला. फिर BCCI ने नियमित बाइलेटरल सीरीज आयोजित कीं. जिसमें भारत ने बांग्लादेश को कई बार होस्ट किया. ODI और T20I सीरीज से बांग्लादेश टीम को मजबूत प्रतिद्वंद्विता और विकास मिला.भारत ने बांग्लादेश को कई बार घरेलू मैदानों पर टूर दिए. इससे बांग्लादेश को घरेलू क्रिकेट में अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ा. Asia Cup जैसे ACC टूर्नामेंट्स में भारत ने बांग्लादेश के साथ को-होस्टिंग की. इससे बांग्लादेश को घर पर टॉप टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिला. IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को नियमित मौका दिया गया. इससे उन्हें फाइनेंशियल लाभ-स्किल डेवलपमेंट और वैश्विक एक्सपोजर मिला. BCCI ने बांग्लादेश के क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के लिए समर्थन दिया.

 

अब देखिए बांग्लादेश ने क्या किया है 

2015 वर्ल्ड कप नो बॉल विवाद: बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा को नो बॉल पर जीवनदान मिला. रोहित ने 137 रन बनाए. भारत जीता. गेंद नो बॉल थी फिर भी बांग्लादेश ने इस फैसले को लेकर भारी नाराजगी जताई. 

2016 में धोनी का विवादित पोस्टर लहराया. 
2016 एशिया कप से पहले धोनी का कटा सिर दिखाने वाला फोटोशॉप्ड पोस्टर वायरल हुआ. बांग्लादेशी क्रिकेटर ने तस्कीन अहमद ने इस पोस्ट को लाइक  भी किया था.  भारतीय फैन्स ने इसे अपमानजनक बताया था. और ये अपमानजनक था भी.

विराट पर फेक फील्डिंग का आरोप लगाया
बांग्लादेश ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगा दिया. अंपायरों ने नियम उल्लंघन नहीं माना. लेकिन बांग्लादेश ने फैसले पर नाराजगी जताई.

अंडर-19 वर्ल्ड कप की में हाथापाई पर उतर आया बांग्लादेश.
2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. इसमें बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी करने लगे. वे लगभग हाथापाई पर उतर आए. आईसीसी ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों टीमों पर कार्रवाई की.

जब धोनी का सब्र टूटा
2015 के वनडे में गेंदबाजी करते समय मुस्तफिजुर रहमान बार-बार रोहित शर्मा के सामने आ रहे. इसके बाद धोनी ने उन्हें अपने आगे से हटाया. घटना के बाद आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया.

अब कट्टरपंथियों और पाकिस्तान के चक्कर में वर्ल्ड कप का ही बॉयकाट कर दिया.
BCB के मुखिया अमीनुल इस्लाम बुलबुल का बयान देखिए. ‘India is not safe for us’ पूरी दुनिया भारत में खेलने को बेताब रहती है. मगर बांग्लादेश के इन कट्टरपंथियों ने ठान रखा है कि वे बांग्लादेश के क्रिकेट को डुबोकर ही मानेंगे. आईसीसी ने फाइनल बता दिया कि भारत में खेलना होगा. बांग्लादेश नहीं माना. यहां तक कि खुद बांग्लादेश के कुछ क्रिकेटर्स ने भी अपने बोर्ड को समझाया मगर BCB ने वर्ल्ड कप का बॉयकाट कर दिया है. बांग्लादेश की राजनीति और वहां के हुक्मरान वहां के क्रिकेट पर भारी पड़ गए. भारत ने तो बांग्लादेश के जन्म के लिए ही लड़ाई लड़ डाली थी. उस देश के लिए भारत ने क्या-क्या किया है ये सब इतिहास में दर्ज है. वहां की क्रिकेट को पालकर बड़ा किया. मगर बांग्लादेश खुद अपनी क्रिकेट की कब्र खोदने पर अड़ा हुआ है तो कोई कुछ नहीं कर सकता है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर.. ICC के अल्टीमेटम पर भी नहीं छोड़ी जिद, कौन होगी नई टीम?