America Train Collision: अमेरिका में इन दिनों ठंड का काफी प्रकोप फैला है. यहां के कई इलाकों में भीषण बर्फबारी हुई है. वहीं भीषण सर्दी के बीच यहां एक खतरनाक सड़क दुर्घटना देखने को मिली है. यहां एक रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन के फंस जाने के बाद ट्रेन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. यह घटना नॉर्थ कैरोलिना के गैस्टोनिया की बताई जा रही है, जहां भारी बर्फबारी और जीरो विजिबिलिटी वाला बर्फीला तूफान चल रहा था. 

आपस में टकराई ट्रेन-ट्रक 

सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी कई फोटोज सामने आई हैं. इसके मुताबिक बर्फ और तेज हवाओं के कारण यातायात की स्थिति खराब हो गई, जिससे ट्रेन एक फंसे हुए ट्रक से टकरा गई.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

 

बताया जा रहा है कि गाड़ियों के आपस में टक्कर होने से पहले ट्रक चालक वाहन से बाहर निकल चुका था. इस घटना में किसी की जान जाने या घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें- बन गए बर्फीले पहाड़, सफेद चादर में दबे घर…स्नोफॉल में जापान ने दी रूस को टक्कर; टूटा 81 साल पुराना रिकॉर्ड 

 

दुर्घटना को लेकर लोगों से अपील 

घटना को लेकर अधिकारियों ने उन परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है, जिनके चलते ट्रक पटरियों पर फंस गया. वहीं अधिकारियों ने वाहन चालकों से खराब मौसम की स्थिति में अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है. बता दें कि इस दुर्घटना का वीडियो वायरल के जरिए सड़क और रेल सुरक्षा के लिए शीतकालीन तूफानों से पैदा होने वाले खतरों पर प्रकाश डाला गया है.  

ये भी पढ़ें-  ‘यूरोपीय संघ को होगा पछतावा…,’ रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन घोषित करने पर भड़का ईरान,  EU को दे डाली बड़ी धमकी  

बर्फीले तूफान का अमेरिका में आतंक 

बता दें कि अमेरिका में बर्फीले तूफान के चलते कई जगहों पर दुर्घनाओं की संख्या बढ़ जाती है. बीते दिनों यहां के मिशिगन में इसके चलते 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं. वहीं कई गाड़ियां बर्फ में ही फिसलती चली गईं. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई थी. मिशिगन में इस वक्त पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है. यहां तापमान -16 डिग्री से भी नीचे जा चुका है.