News in Brief

आईपीएल शुरु होने में अब 1 महीने के आसपास का समय रह गया है.  आगमी सीजन को लेकर बीसीसीआई ने अभी तक किसी भी तरह के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. फैंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग किसी भी त्यौहार से कम नहीं है. इसी बीच डीफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सीजन की शुरुआत से महीने भर पहले उन्हें उनके होम ग्राउंड में एक बार फिर से खेलने की इजाजत मिल गई है. इससे एक चीज पूरी तरह से साफ हो गया है कि आगमी सीजन में घर में होने वाले सारे मैच अब एक बार फिर से वह अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल पाएंगे. 12 फरवरी की शाम में कर्नाटक सरकार की मीटिंग के बाद आरसीबी को चिन्नास्वामी में खेलने की परमीशन मिल चुकी है. हालांकि, उनके सामने कुछ शर्तें भी रखी गई है. बहरहाल,टूर्नामेंट से पहले बैंगलोर के फैंस के लिए ये सबसे बड़ी खुशखबरी है.

Add Zee News as a Preferred Source