
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) अकसर खिलाड़ियों पर टिप्पणियां देते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को लेकर ऐसी बात कही है जिसको लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. संजय मांजरेकर अब ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का मजाक उड़ा रहे हैं.
वायरल हुई संजय मांजरेकर की चैट
दरअसल इस बार संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) की एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें वो रवींद्र जडेजा का मजाक उड़ा रहे हैं. ट्विटर पर सूर्यनारायण नाम के एक यूजर ने इस चैट को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. बता दें कि जी न्यूज इस ट्वीट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
ट्विटर पर सूर्यनारायण ने ट्वीट कर लिखा था कि संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) केवल अपनी बकवास बातों के जरिए सुर्खियों में रहना चाहते हैं. मांजरेकर रविचंद्रन अश्विन का 10 प्रतिशत भी नहीं हैं. इसके बाद संजय मांजरेकर ने इसके बाद पर्सनल मैसेज करके उस यूजर को जवाब दिया और इसी चैट को इस यूजर ने पोस्ट किया है.
I didn’t want to share this personal chat in public, even though it’s full to shit. But couldn’t help, coz ppl need to know this side of this man. @imjadeja would be proud of what he did to prove you wrong. @BCCI is this the kind of man you would want in your com panel in future? pic.twitter.com/AUjX301Foz
— soorya narayanan (@soorya_214) June 7, 2021
संजय मांजरेकर और यूजर के बीच जमकर हुई बहस
संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने यूजर सूर्यनारायण को उनके ट्वीट का जवाब दिया और कहा तुम भी मेरे बारे में कुछ नहीं कह सकते हो क्योंकि तुम मेरा 1 प्रतिशत भी नहीं हो. मांजरेकर के इस जवाब के बाद यूजर ने उन्हें करारा जवाब दिया और रवींद्र जडेजा का उदाहरण देते हुए संजय मांजरेकर को उस बात की याद दिलाई जब जडेजा ने मांजरेकर को लताड़ लगाई थी.
संजय मांजरेकर ने उड़ाया जडेजा का मजाक
सूर्यनारायण के इस मैसेज के बाद संजय मांजरेकर भड़क गए और उन्होंने जडेजा के बारे में लिखा, ‘तुम मुझसे उम्मीद करते हो कि मैं भी तुम्हारी तरह खिलाड़ियों की पूजा करूंगा. मैं फैन नहीं हूं मैं एनालिस्ट हूं. और रवींद्र जडेजा को अंग्रेजी नहीं आती है तो उन्हें उस बात का मतलब ही नहीं पता था जो मैंने उनसे कहा था (बिट्स एंड पीस क्रिकेटर) और किसी ने वर्बल डायरिया शब्द का मतलब भी उन्हें बताया ही होगा’.
Adding this to prove the genuinely of those screenshots @BCCI @SGanguly99 @imjadeja @ashwinravi99 pic.twitter.com/6NzptVGMyI
— soorya narayanan (@soorya_214) June 7, 2021
अश्विन पर बोले थे मांजरेकर
संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने क्रिकइंफो से कहा, ‘जब लोग उन्हें (अश्विन) सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक बताते हैं तो मुझे कुछ समस्या है. अश्विन के साथ यह समस्या है कि उन्होंने SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक बार भी पांच विकेट नहीं चटकाया है’.
