News in Brief

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 23 जनवरी को टी20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापिस ले लिया था.उनकी जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है. बता दें कि ये पहला मौका है जब बांग्लादेश टी20 विश्व कप नहीं खेलेगा. टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी, तब से आज तक बांग्लादेश खेलती आ रही थी, लेकिन इस बार वह हिस्सा नहीं लेंगे. पर क्या आप जानते हैं एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसने बांग्लादेश के लिए खेलते हुए 17 सालों तक ऐसी तबाही मचाई है, जो कि किसी भी खिलाड़ी के बस का नहीं है. बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में उससा बड़ा खिलाड़ी नहीं हुआ. सबसे खास बात ये है कि उस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के लिए साल 2007 से 2017 तक टी20 विश्व कप खेलने का कारनामा किया है यानी 9 संस्करण लगातार. बांग्लादेश की टीम ने बीते कुछ सालों में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा  है. उसमें सबसे ज्यादा अहम योगदान इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया है.

शानदार शाकिब
गौरतलब है ये दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं. शाकिब ने बांग्लादेश के लिए तकरीबन 18 साल तक खेला. खासकर टी20 क्रिकेट में उनके योगदान को नहीं नकारा जा सकता है. उन्होंने अपने टीम के लिए खेलते हुए बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है. शाकिब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ 17 सालों तक टी20 विश्व कप में  शिरकत करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. शाकिब ने गेंद और बल्ले से लगातार जलवा बिखेरते हुए दमदार आंकड़े काम किए हैं. उन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के साथ-साथ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी टॉप 10 में शामिल हैं.

नंबर 1 गेंदबाज
बता दें कि शाकिब ने साल 2007 और 2024 तक खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया है.बता दें कि शाकिब ने 43 मैचों की 41 पारियों में 6.68 की इकोनॉमी से 50 विकेट हासिल किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 4 विकेट 3 बार हासिल किए हैं.वहीं, उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 4 विकेट लेकर 11 रनों का रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

टॉप 10 में शामिल

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के भी फेहरिस्त में शाकिब अल हसन का नाम है. उन्होंने अपने 17 सालों के विश्व कप करियर के दौरान खेले 43 मैचों की 43 पारियों में 120.98 के स्ट्राइक रेट से 853 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान शाकिब ने  4 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड स्थापित किए हैं. वहीं,उनका उच्चतम स्कोर 84 रनों का रहा है. साथ ही शाकिब 6 बार नॉटआउट भी रहे हैं. 

ये भी पढें : T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50+ रन लुटाने वाले गेंदबाज, ये दिग्गज गेंदबाज है नंबर 1